दिल्ली समाचार : कंझावला घटना अपडेट -अंजलि का एक्सीडेंट 6 महीने पहले भी हुआ था , नशे में चला रही थी स्कूटी , निधि 2 साल पहले गांजा की तस्करी में पकड़ी गई थी

यह वीडियो 31 दिसंबर को हुए हादसे के कुछ घंटे पहले का बताया जा रहा है। इसमें अंजलि और निधि एक लड़के के साथ स्कूटी पर नजर आ रही थीं।


दिल्ली - कंझावला एक्सीडेंट मामले में अंजलि और निधि को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. जहां निधि दो साल पहले आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर ड्रग्स की तस्करी करते हुए पकड़ी गई थी वहीं अंजलि छह महीने पहले शराब के नशे में तेज गति से गाड़ी चलाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी इसका वीडियो सामने आया है इसमें स्कूटी हवा में उछलती और दूर गिरती नजर आरही है यह वीडियो 16 जुलाई 2022 का  रात 2 बजे के करीब का है हादसे के बाद की मेडिकल जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि अंजलि ने कई बार उल्टी की.नाक या गले से खून आना इसके अलावा सांसों में शराब की गंध भी पाई गई।

निधि ड्रग्स मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुकी है
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी थी कि स्कूटी पर अंजलि के पीछे बैठी निधि को एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया है. छह जनवरी 2020 को वह तेलंगाना से गांजा लेकर आगरा रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां उसे पकड़ लिया गया निधि के साथ समीर और रवि नाम के दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया था फिलहाल निधि जमानत पर बाहर हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निधि और उनकी साथी आगरा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक बेंच पर बैठी थीं. पुलिस को देखकर वे डर गए और तुरंत अपना बैग लेकर भागने लगे। रोकने पर भी नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की थी।









स्कूटी पर निधि-अंजलि के साथ एक लड़का भी आता दिखाई दिया
हादसे से पहले के दो वीडियो शुक्रवार शाम सामने आए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहले वीडियो में एक लड़का स्कूटी चलाता नजर आ रहा है, जिसके पीछे निधि और अंजलि बैठी हुई हैं. यह लड़का उन्हें बाहर सड़क पर छोड़ देता है। अंजलि के हाथ में मोबाइल है और वह कुछ देर लड़के से बात भी करती है।

अंजलि के परिवार को 10 लाख रुपये मिलेंगे

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को अंजलि के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मंजूरी दी थी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंजलि की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इसकी भरपाई नहीं हो सकती वहीं छठे आरोपी आशुतोष की गिरफ्तारी के बाद सातवें आरोपी अंकुश खन्ना ने शुक्रवार को सुल्तानपुरी थाने में सरेंडर कर दिया. अंकुश को शनिवार को जमानत मिल गई। बाकी आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।







                                                                                                                                                                      


source internet                                                                                                                                             

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ