अजमेर - ब्यावर रोड सब्जी मंडी के पास एक वृद्ध को कार ने कुचल दिया घटना 14 फरवरी की है इलाज के दौरान जेएलएन अस्पताल में देर रात वृद्ध की मौत हो गई इसके बाद सोमवार सुबह घटना का वीडियो भी सामने आया वहीं मृतक के परिजनों ने रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है घटना ब्यावर रोड सब्जी मंडी के पास हुई
रामगंज थाना पुलिस ने बताया कि मृतक लक्ष्मण दास (60) पुत्र जीवनराम है जो लोंगिया मोहल्ला का रहने वाला है मृतक के परिजनों ने बताया लक्ष्मण दास 14 फरवरी को अहमदाबाद शादी में जाने के लिए सब्जी मंडी के पास बस का इंतजार कर रहा था इस दौरान बाजार से निकल रहे वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें कुचल दिया. आरोपी चालक उन्हें कुचलते हुए कुछ दूर तक ले गया।
![]() |
यह स्थान आपके विज्ञापन के लिए खाली है |
![]() |
| ad |
लोगों ने बताया कि शोर मचाने पर भी उसने गाड़ी नहीं रोकी इसके बाद वह मौके से फरार हो गया लक्ष्मण दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया तभी से उनका इलाज चल रहा था सोमवार को जेएलएन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गयी
.jpg)

.jpg)
0 टिप्पणियाँ