श्रीगंगानगर : रिद्धि-सिद्धि पेंशनर समाज की मासिक बैठक समिति कार्यालय में विजेंद्र नैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। महासचिव प्रो. बृजमोहन सचदेवा ने बताया कि बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया तथा इन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश पेंशनर समाज को अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ-साथ आगामी माह में होली मिलन समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर फरवरी माह में जन्मदिन वाले सदस्यों को फूलमालायें पहनाकर शुभकामनाएं दी गई तथा नये सदस्य हरीप्रसाद गुप्ता का स्वागत-अभिनंदन किया गया।
इसके साथ-साथ महासचिव प्रो. बृजमोहन सचदेवा को निरोगी जीवन के लिए योग कक्षा का संचालन करने, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने तथा चिकित्सा शिविर लगाने आदि सराहनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओपी शर्मा, पीआर शर्मा, सुदेश कुमार, डॉ. अनिल चुघ, जसवंत माकड़, बीआर बंसल, विजय टंडन, विजय शर्मा, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, रणवीर सिंह, पीआर डुडी, सोमनाथ विग, श्रवण कटारिया, प्रवीण कुमार, नरेश अरोड़ा, विजय शर्मा, विजय सिंह गडई, संतलाल वर्मा, हेतराम शर्मा, डॉ. रविंद्र गुप्ता, सतीश शर्मा, राजेंद्र चिन्दा, बलकौर सिंह, लक्ष्मी नारायण सोनी सहित रिद्धि-सिद्धि पेंशनर समाज पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। बैठक के अंत में राष्ट्रगान के पश्चात पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।




0 टिप्पणियाँ