अपने ही थाने में एसएचओ गिरफ्तार: अफीम तस्करों को पकड़ा, फिर 50 हजार में किया सौदा, नाम है शरीफ अली



 

     हाइलाइट्स

  1. सुरौठ थानाधिकारी सैयद शरीफ अली गिरफ्तार
  2. अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में दिखा दिया
  3. थानाधिकारी की टेबल की दराज से बरामद हुआ अफीम का दूध


राजस्थान - करौली जिले में एक पुलिस अधिकारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है सूरौठ थानाध्यक्ष सैयद शरीफ अली ने दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर मामले को हल्का करने के लिए उनसे 50 हजार रुपये का सौदा किया पुलिस अधिकारी ने सौदे के पैसे भी ले लिए और अफीम का दूध अपने चेंबर में रख लिया लेकिन इस मामले की परतें तुरंत खुल गईं।

यह भी पढ़े…..रामनगर में एक नाबालिग के साथ गांव के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया जिसके बाद ज्यादा खून बहने के कारण नाबालिग की


सूचना पर सूरौठ थाने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के बाद दूध को दूध और पानी को पानी कर दिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है पुलिस की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार इस संबंध में हिंडौन पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल की ओर से सूरौठ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है प्राथमिकी के मुताबिक डीएसपी किशोरीलाल ने बताया कि वह जिला पुलिस अधीक्षक नारायण तोगस के निर्देश पर शुक्रवार को सूरौठ थाने पहुंचे थे


यह भी पढ़े..गैंगस्टर अतीक को गुजरात से यूपी लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची STF, , उमेश की हत्या से पहले?


डीएसटी प्रभारी अनूप सिंह टीम के साथ वहां मौजूद थे। वहां जानकारी मिली कि सूरौठ थानाधिकारी शरीफ अली ने 23 मार्च को अफीम के साथ पकड़े दो आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार दिखाया बाद में कानूनी कार्रवाई कर उनको रिहा कर दिया थानाधिकारी की इस कारस्तानी की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास पहुंच गई


थानेदार की मेज की दराज में मिला अफीम का दूध 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता रेंज कार्यालय भरतपुर प्रकाश चंद भी मामले की जांच करने सूरौठ थाने पहुंचे. बाद में पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर थानाध्यक्ष शरीफ अली के चेंबर की मेज की दराज से करीब 400 ग्राम अफीम का दूध मिला. उन्हें विस्तृत जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने अफीम रखने के आरोपी और शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किए गए मानसिंह एवं संजय को बुलाकर पूछताछ की. उन्होंने बताया कि वे अफीम के दूध को बेचने के लिए वकील पुजारी निवासी सोमला के घर गए थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ