भव्य कार्यक्रम में नेक्स्ट जेन हुंडई वरना हुई लॉन्च - शानदार माईलेज के साथ-साथ 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स


श्रीगंगानगर: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड की मिड-साइज सेडान सेगमेंट की नेक्स्ट जेनरेशन वरना श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़़ रोड स्थित पारस हुण्डई शोरूम पर नवरात्रा के प्रथम दिवस बुधवार को भव्य कार्यक्रम में लाँच हुई। चेयरमैन नरेश जैन तथा डायरेक्टर हर्ष जैन ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अति. जिला कलक्टर उमेद सिंह रतनू (आर.ए.एस.) तथा विशिष्ट अतिथि पंजाब नैशनल बैंक के ए.जी.एम. जी.एस. जोसन थेे। इसके साथ-साथ इस कार्यक्रम में अनेक गण्यमान्य व्यक्ति भी विशेष रूप से मौजूद रहे।  

उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि न्यू वरना में 6-एयरबैग और 4 डिस्क ब्रेक जैसे 65 से ज्यादा सेफ्टी फीचर मिलेंगे। फ्रंट में मैकफर्सन स्ट्रट टाइप सस्पेंशन और रियर में एक वर्टिकल शॉक एब्जॉर्बर के साथ टॉर्सियन बीम एक्सल होगा। कम्पनी वरना के टॉप वैरिएंट्स में एडास दे रही है। वरना में फ्रंट कैमरा के साथ फ्रंट और रियर रडार डिटेक्टर मिलेगा। एडास ड्राइवर को फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग एंड अवॉइडेंस असिस्ट, स्टॉप एंड गो के साथ स्मार्ट क्रूज कंट्रोल, लेन-कीप वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट वार्निंग असिस्ट, और यहां तक कि एक सेफ एग्जिट वॉर्निंग जैसी सुविधा देता है।



ऑल न्यू हुंडई वरना - पावरट्रेन :- नई वरना में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 115 पीएस की पॉवर और 144 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7 स्पीड डुअल टच क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन (आईवीटी) ऑप्शन मिलेगा। ये इंजन एक लीटर पेट्रोल में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 18.60 किलोमीटर प्रति लीटर और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा।


इसके अलावा कार के साथ एक नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 160 पीएस की पॉवर और 253 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को भी 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड आईवीटी  गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया किया गया है। कार में इको, नॉर्मल और स्पोर्ट जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स मिलेंगे। दोनों ही इंजन आरडीई कंप्लाइंट हैं और ई-20 पेट्रोल पर भी चलेंगे। भारत में सर्वप्रथम हुण्डई कम्पनी द्वारा यह सुविधा दी गई है। 1 अप्रैल, 2023 से लागू नियमों की पालना करते हुए समस्त आवश्यक सुविधाएं दी गई है।

फीचर्स की जानकारी देते हुए बताया कि 2023 न्यू जनरेशन वरना के एक्सटीरियर में सिंगल-पैन सनरूफ, स्टाइलिश अलॉय व्हील, एलईडी ट्रिपल बैरल रिफ्लेक्टर हेडलैंप सेटअप, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, एक बड़ा एलईडी लाइट बार, क्रोम डिटेलिंग और ओआरवीएम- माउंटेड कैमरे मिलेगा। इंटीरियर में कार के डेशबोर्ड पर डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलेगा, जिसमें एक 10.25-इंच का फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल होगा। दोनों स्क्रीन एंगल्ड हैं, जो ड्राइवर को रैप-अराउंड फील देते हैं। सेंट्रल स्क्रीन के नीचे एसी और इंफोटेनमेंट को कंट्रोल करने के लिए स्विच दिए गए हैं। कार में एक वायरलेस चार्जर, एक मैनुअल ट्रांसमिशन और एसी वेंट मिलते हैं। कार के इंटीरियर में एक हाउसिंग क्रोम लाइन प्रीमियम फील देती है। इसमें एम्बिएंट लाइट्स भी दी गई हैं।

कार की सेफ्टी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडास) जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलेंगे, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, वीएसएम, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी मिलेगा। 4 ट्रिम्स और 9 कलर में लाँच होने वाली नई वरना को 4 ट्रिम्स और 2 इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। ये कार चार वैरिएंट में आएगी। इसे 7 मोनोटोन कलर ऑप्शन टाइफून सिल्वर, फेयरी रेड, स्टारी नाइट, टाइटन ग्रे, एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट और टेल्यूरियन ब्राउन में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा इसमें एटलस व्हाइट और फेयरी रेड डुअल टोन कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। इस गाड़ी को लेकर जिलेवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।  
 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ