गंगानगर : हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 30 मार्च, बृहस्पतिवार को रामनवमी महोत्सव संयुक्त रूप से भव्य स्तर पर धूमधाम से मनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा 12 मार्च, रविवार को सांय 6.30 बजे एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया है।
प्रचार प्रमुख गिरधारी गुप्ता बजरंग दल ने बताया कि इस बैठक में रामनवमी महोत्सव संयुक्त रूप से विशाल स्तर पर बनाने के लिए विचार-विमर्श करके कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी।
रामनवमी महोत्सव कार्यक्रम को लेकर समूचे समाज में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। विश्व हिन्दू परिषद ने सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, छात्र, युवा, मजदूर संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं सभी समाज व वर्ग के बुद्धिजीवियों एवं शहरवासियों से विशेष रूप से आग्रह किया है कि भव्य रामनवमी महोत्सव आयोजन हेतु 12 मार्च, रविवार को सांय 6.30 बजे एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित बैठक में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अपने अमूल्य विचारों से अवगत करवाकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफल बनाने में अपना बढ़-चढक़र योगदान देकर राष्ट्रीय एकता की मिसाल कायम करें।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ