खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया अमृतपाल अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर, पूरे पंजाब में फ्लैग मार्च


खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पंजाब पुलिस  ने अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है. इतना ही नहीं पंजाब पुलिस के जवान अमृतपाल को गिरफ्तार करने के लिए जुटे हुए हैं. अब तक उससे जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. जालंधर पुलिस आयुक्त ने बताया कि उसकी दो कारों को जब्त कर लिया गया. हथियारों की वैधता की जांच की जा रही है. 


इससे पहले पुलिस ने अमृतपाल के मार्गदर्शक दलजीत कलसी को गुरुग्राम  से हिरासत में लिया था. पंजाब में इस समय पुलिस सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई हैं. जालंधर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू होने के साथ ही अमृतसर समेत कई जिलों में कड़ा पहरा किया जा रहा है. पंजाब से लगने वाली सीमाओं पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहीं, अमृतपाल के गांव में भारी पुलिसबल तैनात है. 


साथ ही पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाह को लेकर अलर्ट किया है. पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि किसी भी बहकावे में नहीं आएं और सिर्फ विश्वसनीय सोर्स पर ही भरोसा करें. पुलिस ने ट्वीट कर यह भी बताया कि अब तक 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इस दौरान पुलिस ने 8 राइफल और एक रिवॉल्वर भी जब्त की है.  




खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के साथ रहने वाले उसके 72 साथियों को कल से लेकर आज तक गिरफ्तार किया गया उनके पास मिले हथियारों के कनेक्शन आसाम से मिले हैं इसीलिए उसके चार साथियों को एयरपोर्ट  के विशेष विमान से आसाम के डिब्रूगढ़ में भेजा गया है । सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार आसाम डिब्रूगढ़ में भी इस चीज को लेकर के सुरक्षा एजेंसियों और अधिकारियों की पहले से ही मीटिंग हुई है इससे यह माना जा सकता है कि एजेंसियों ने पूरी तरह से अमृतपाल सिंह और उसके साथियों का ब्यौरा निकाल रखा था यही कारण था कि झाझा उनके कनेक्शन थे ।


उन इलाकों में अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लोकल प्रशासन से मीटिंग कर हर चीज को चुस्त-दुरुस्त किया और जैसे खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह व उसके साथियों के ऊपर शिकंजा कसा गया तो कल अमृतपाल सिंह के 70 सैनिक साथियों को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से नाजायज असला भी बरामद हुआ उसी असले की जांच करने पर पता चला कि इनका कनेक्शन आसाम से है ।


इसी कारण आज सुबह उन्हें वायु सेना की एक विशेष विमान से पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ पहचान के डिब्रूगढ़ में भेजा गया और उन्हें वहीं की सेंट्रल जेल में रखा जाएगा इसी बीच में यह भी खबर निकल कर आ रही है कि अभी तक खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को पुलिस ढूंढ रही है उसका कुछ अता पता नहीं चला है माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पंजाब में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और कुछ जिलों में धारा 144 भी लगा दी गई है ।







सभी सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर

मिली जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन ब्लू स्टार की 38वीं बरसी से पहले सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और अमृतसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अमृतसर में सुरक्षा बल लगातार फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं और हर संदिग्ध पर नजर रख रहे हैं. फिलहाल 100 अर्धसैनिक बल अमृतसर पहुंच गए हैं, लेकिन जल्द ही और रिजर्व बल भी तैनात किए जाएंगे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ