भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने फांसी लगाकर आत्महत्या की ,वाराणसी के होटल में फंदे से लटकी मिली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की लाश, जांच में जुटी पुलिस


वाराणसी - भोजपुरी एक्ट्रेस और मॉडल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव सोमेंद्र होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की रहने वाली थीं. आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने बोल्ड और हॉट डांस के लिए मशहूर थीं. आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं और उन्होंने मॉडलिंग में भी अपने करियर को ऊंचाई दी। फिलहाल आकांक्षा दुबे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई हुई थीं.

यह भी पढ़े…..गैंगस्टर अतीक को गुजरात से यूपी लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची STF, , उमेश की हत्या से पहले


वाराणसी के सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में बाकी फिल्म यूनिट के साथ वह भी रुकी हुई थी. रविवार सुबह जब काफी देर बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकली और होटल स्टाफ को भी शक हुआ, इसके बाद फिल्म यूनिट से जुड़े हुए लोगों को इसकी जानकारी दी गई. यूनिट के लोगों और होटल के स्टाफ ने जब दरवाजा खोला तो सामने आकांक्षा दुबे फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली


आत्महत्या या हत्या , पुलिस जांच में जुटी


भोजपुरी एक्टर्स द्वारा इस तरह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली की एंगल को पुलिस हर तरह से देख रही है पुलिस आत्महत्या या हत्या की एंगल को जोड़कर जांच में जुट गई है होटल में फांसी के फंदे पर मिलते भोजपुरी एक्ट्रेस के सबको उठाने के बादउसे हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आकांक्षा दुबे के परिवार वालों को सूचित किया गया


कुछ देर में आकांक्षा के घरवाले जब वाराणसी पहुंचेंगे उनसे भी जानकारी करने की कोशिश की जाएगी आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके कारण फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ये कदम उठाया या फिर यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है  फिलहाल पुलिस दोनों एंगल पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ