खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह आईएसआई और बब्बर खालसा का एजेंट है , खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह भगोड़ा घोषित, NSA लगाने की तैयारी में सरकार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की तलाश जारी, फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी अरेस्ट, पंजाब में मोबाइल इंटरनेट और SMS सर्विस कल दोपहर तक बंद 




पंजाब में खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल भगोड़ा घोषित कर दिया है सुरक्षा एजेंसियों ने बताया है कि अमृतपाल सिंह प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा और आई एस आई का एजेंट है भारत विरोधी गतिविधियों में लगा हुआ है अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही है

पंजाब पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए राज्य में मेगा सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। अमृतपाल को शनिवार को गिरफ्तार करने की कोशिश की गई थी। उनकी गाड़ी नकोदर में खड़ी मिली थी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल का मोबाइल फोन भी इसी गाड़ी में मिला। अमृतपाल को आईएसआई फंडिंग करती थी बब्बर खालसा के लेफ्टिनेंट अवतार सिंह खड्डा का खास गूंर्गा है अमृतपाल सिंह आई एस आई का एजेंट भी बताया जा रहा है

पंजाब के नौजवानों का ब्रेनवाश कर पंजाब में दंगे फसाद करवाना माहौल को बिगाड़ना ही उसका लक्ष्य है इस काम के लिए आईएसआई वह बब्बर खालसा ग्रुप इसकी मदद कर रहे हैंअमृतपाल की गिरफ्तारी की सूचना शनिवार दोपहर में आई थी मगर देर रात पुलिस ने बताया कि वह फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन पर NSA लगाया जा सकता है अमृतपाल के फाइनेंसर दलजीत सिंह कलसी को अरेस्ट कर लिया गया है। वह एक्टर और प्रोड्यूसर है। पुलिस अब तक ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े 78 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 8 राइफलें और रिवॉल्वर भी बरामद की गई हैं।


ब्रेकिंग न्यूज़


  1. अमृतपाल के समर्थन में मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा 20 घंटे से धरना दे रहा है। मोर्चे ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
  2. न्यूयॉर्क में सिख भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। कनाडा के कंजरवेटिव पार्टी के सांसद टिम एस उप्पल ने कहा कि पंजाब से आ रही रिपोर्टों को लेकर चिंतित हूं।


जालंधर में पुलिस ने अमृतपाल को  घेरा था पकड़ नहीं गया

अमृतपाल जालंधर और बठिंडा में प्रोग्राम थे जालंधर के मैहतपुर में वह प्रोग्राम में जा रहे थे कि पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी अमृतपाल का काफिला मैहतपुर के पास पहुंचा तो पुलिस ने घेरा डाल लिया काफिले में आगे चल रही 2 गाड़ियों में सवार 7 लोग पकड़ लिए गए।

अमृतपाल की कार काफिले में तीसरे नंबर पर थी पुलिस को देखकर अमृतपाल का ड्राइवर गाड़ी को लिंक रोड पर ले गया इसके बाद वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख को पकड़ने के लिए पुलिस की गाड़ियां पीछे लगी इस बीच अमृतपाल की गाड़ी नकोदर में खड़ी मिली।


मोबाइल इंटरनेट बंद, कई जिलों में धारा 144 लगाई गई

पूरे पंजाब में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। अमृतसर, फाजिल्का, मोगा, मुक्तसर समेत कई जिलों में धारा 144 लागू है। इसकी वजह अमृतसर में हो रहा G20 देशों का सम्मेलन बताया जा रहा है। पंजाब में सोमवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेंगी। 12 बजे के बाद इंटरनेट सेवाएं चालू होंगी या नहीं, फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।





शनिवार को क्या-क्या हुआ


  • अमृतपाल ने शनिवार को पंजाब में 2 जगह अपने प्रोग्राम रखे थे। इनमें पहला प्रोग्राम जालंधर के मलसियां कस्बे और दूसरा प्रोग्राम बठिंडा जिले के रामपुरा फूल में था। इन प्रोग्राम से पहले पुलिस ने प्रदेशभर में उसके संगठन से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने का ऑपरेशन शुरू किया।

  • पूरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया। आसपास के जिलों से रातोंरात पुलिस फोर्स जालंधर बुला ली गई। मलसियां कस्बा जालंधर-मोगा नेशनल हाईवे पर है। इस हाईवे पर सुबह से भारी नाकेबंदी कर दी गई।

  • शनिवार दोपहर 1 बजे अमृतपाल का काफिला मैहतपुर के पास पहुंचा तो पुलिस ने घेरा डाल लिया। काफिले में आगे चल रही 2 गाड़ियों में सवार 7 लोग पकड़ लिए गए। अमृतपाल की कार काफिले में तीसरे नंबर पर थी। पुलिस को देखकर उसका ड्राइवर गाड़ी लिंक रोड की तरफ भगा ले गया। पुलिस ने तकरीबन 60 गाड़ियां पीछे लगा दी।

  • दोपहर लगभग ढाई बजे अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर आई। रात होते-होते पुलिस की ओर से बताया गया कि अमृतपाल हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। प्रदेशभर से ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े 78 लोग गिरफ्तार किए गए।

  • पंजाब पुलिस को अमृतपाल की गाड़ी नकोदर में खड़ी मिली। कहा गया कि वह दूसरी कार में बैठकर भाग निकला।

  • अमृतपाल के करीबी भगवंत सिंह उर्फ बाजेके को पुलिस ने मोगा में उसके खेतों से पकड़ा। उस समय वह पशुओं के लिए चारा काट रहा था। भगवंत सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर अपनी तरफ बढ़ते पुलिसवालों को दिखाया।

  • अमृतपाल के साथी सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर लोगों से इकट्‌ठा होने की अपील करने लगे। इसके बाद पूरे पंजाब में मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद कर दी गई।

  • मोहाली में अमृतपाल के समर्थक सड़क पर उतर आए। यहां कौमी इंसाफ मोर्चा के 150 निहंगों ने तलवारें और डंडे लेकर चंडीगढ़ की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया। जब पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की हो गई। उसके बाद निहंगों ने एयरपोर्ट रोड जाम कर दी। इसके बाद यहां रैपिड एक्शन फोर्स के साथ बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर तैनात कर दिया गया।

  • अमृतपाल समर्थकों ने बरनाला-फरीदकोट स्टेट हाईवे भी ब्लॉक कर दिया। यह लोग बहादुरपुर कस्बे के पास हाईवे पर बैठ गए। उसके बाद यहां भारी पुलिसफोर्स लगा दी गई। मोहाली में निहंगों ने एयरपोर्ट रोड जाम कर दिया। इनके प्रदर्शन में भीड़ बढ़ती देखकर मौके पर रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा बुलेटप्रूफ ट्रैक्टर तैनात कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ