बंगाल-बिहार में हिंसा के बाद अब माहौल शांत ,धारा 144 लागू ,नालंदा में पुलिस का मार्च, गृह मंत्री का सासाराम दौरा रद्द, After the violence in Bengal-Bihar, the atmosphere is now calm, Section 144 implemented, Police march in Nalanda, Home Minister's visit to Sasaram canceled

बंगाल-बिहार में हिंसा के बाद अब माहौल शांत ,धारा 144 लागू ,नालंदा में पुलिस का मार्च, गृह मंत्री का सासाराम दौरा रद्द



बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में हुई हिंसा के बाद अब माहौल शांत है. हिंसा थम गई है, लेकिन तनाव अब भी बरकरार है। इन राज्यों के हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। बंगाल-बिहार के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है. बंगाल के हावड़ा में जांच सीआईडी ​​को सौंपी गई है, लेकिन एनआईए जांच की मांग की जा रही है. यहां 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 2 मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़े.....कला स्नातक (बीए)। 3 साल के अध्ययन में यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, विषय के ज्ञान में जाओ

वहीं, बिहार के नालंदा से 27, जबकि सासाराम से 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सासाराम में फिलहाल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह यहां आने वाले थे, जिसे रद्द कर दिया गया है। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बुधवार रात दंगा करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


तीनों राज्यों में 80 से ज्यादा लोग हिरासत में

रामनवमी के मौके पर कई राज्यों से हिंसा और आगजनी की खबरें आईं। शुक्रवार को भी बंगाल-बिहार और महाराष्ट्र में हिंसा हुई थी। तीन राज्यों में अब तक 80 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें गुजरात के 24, महाराष्ट्र के 20 और बंगाल के 36 लोग शामिल हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के राज्यपाल से घटना की जानकारी ली है.


हावड़ा के शिबपुर में अब माहौल शांत

पश्चिम बंगाल के हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर जिले में गुरुवार को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को एक बार फिर शिबपुर में पत्थरबाजी की घटना सामने आई। इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मामले दर्ज किए गए हैं।

हावड़ा के पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हालात अब सामान्य हैं, और लोगों को इस मामले में परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ इलाकों में धारा 144 लागू की गई है और पुलिस इन इलाकों में गश्त लगा रही है।वहीं, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कोर्ट से मामले की NIA जांच कराने की मांग की थी।

यह भी पढ़े.....भारत में पढाए जाने वाले कक्षा 1 से 12 तक के सभी विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी,


उन्होंने जुलूस का रास्ता क्यों बदला , ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन घटनाओं के लिए सीधे तौर पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। ममता ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा, ''सांप्रदायिक दंगों के लिए वे राज्य के बाहर से गुंडे बुलाते रहे हैं।'' उनके जुलूसों को किसी ने नहीं रोका, लेकिन उन्हें तलवारें और बुलडोजर लेकर मार्च करने का अधिकार नहीं है. हावड़ा में ऐसा करने की उनकी हिम्मत कैसे हुई

ममता ने कहा- 'उन्होंने रास्ता क्यों बदला विशेष रूप से एक समुदाय को लक्षित करने और उस पर हमला करने के लिए अनधिकृत मार्ग क्यों चुनें? भाजपा ने हमेशा हावड़ा, पार्क सर्कस और इस्लामपुर को निशाना बनाया है।


यह भी पढ़े.....भारत में मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए कुछ टिप्स

बिहार: सासाराम में धारा 144 लागू  इंटरनेट बैन,53 लोग गिरफ्तार
रामनवमी के जुलूस को लेकर बिहार के 4 जिलों रोहतास, नालंदा, भागलपुर और गया में शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई. इस घटना के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है नालंदा और सासाराम में धारा 144 लागू है. इंटरनेट बंद है। गया और भागलपुर में फोर्स तैनात कर दी गई है नालंदा, सासाराम और गया से अब तक 53 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है


नालंदा जिले के बिहारशरीफ में 6 लोगों को गोली लगी थी, जबकि पत्थरबाजी में 9 लोग घायल हुए थे। पत्थरबाजी के बाद यहां लोगों ने दुकानों में लूटपाट भी की। SP अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस इलाके का गश्त लगा रही है और अलर्ट पर है। अब तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।सासाराम में हिंसा के बीच कुछ घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस से हालात काबू करने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फिलहाल ​सासाराम में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यहां पर 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गृहमंत्री अमित शाह रविवार को सासाराम आने वाले थे, लेकिन हिंसा के चलते उनका दौरा रद्द हो गया है।


यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones


महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर में 21 लोग हिरासत में

महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में बुधवार-गुरुवार की रात और फिर शुक्रवार को हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि करीब 21 लोग हिरासत में हैं बुधवार-गुरुवार रात दो गुटों के बीच झड़प हुई, जिसमें लोगों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया और उनके वाहनों में आग लगा दी। हमले में 10 पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए। हिंसा रात 11.30 बजे शुरू हुई और तड़के 3.30 बजे तक जारी रही। शुक्रवार को एक बार फिर किराडपुर से लगे इलाके में पत्थरबाजी की गई। संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि यहां झड़प शराबियों के दो गुटों में हुई। इन्होंने ही पत्थरबाजी की।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ