बालाजी महाराज का विशाल जागरण 6 अप्रैल को , ऐतिहासिक जागरण एवं भण्डारे में भक्ति गंगा बहेगी ,राजस्थानी हास्य कलाकार भी रंग जमाएंगे , Balaji Maharaj's Vishal Jagran on 6th April, Bhakti Ganga will flow in historical Jagran and Bhandara

बालाजी महाराज का विशाल जागरण 6 अप्रैल को , ऐतिहासिक जागरण एवं भण्डारे में भक्ति गंगा बहेगी,राजस्थानी हास्य कलाकार भी रंग जमाएंगे



श्रीगंगानगर : हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बालाजी महाराज के तीसरे विशाल जागरण एवं भण्डारे का आयोजन 5 ई छोटी, नाईयांवाला शांति इन्कलेव, श्रीगंगानगर में 6 अप्रैल, बृहस्पतिवार को रात्रि 9.15 बजे किया गया है।


इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक दीनू दीवाना एवं गंगाराम अडिय़ा (पीलीबंगा) भजनों द्वारा बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे तथा भक्ति गंगा बहाएंगे। जागरण का विशेष आकर्षण मनमोहक झांकियों के साथ-साथ राजस्थानी हास्य कलाकार भोलू कॉमेडियन, चिलकणियां एवं तिंगलिंग ग्रुप सुरेन्द्र बागड़ी, प्रियंका चौधरी, अंकित गोदारा, शीशपाल लिम्बा, अनिल बाजीगर एवं साहिल तंवर हास्य प्रस्तुतियों द्वारा भरपूर रंग जमाएंगे। 


यह भी पढ़े.....भारत में मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए कुछ टिप्स

इस मौके पर भजनों एवं हास्य के साथ-साथ किस्मत का खजाना ‘जय बालाजी लक्की ड्रा’ भी रखा गया है। जागरण के दौरान लक्की ड्रॉ निकालकर विजेताओं को हाथों-हाथ पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 5 ई छोटी युवा क्लब द्वारा ग्रामवासियों के सहयोग से शानदार व्यवस्थाएं की जा रही है। कार्यक्रम में मंच संचालन व एंकरिंग सोहनलाल सैन द्वारा जाएगी। 


यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones



समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से 6 अप्रैल, बृहस्पतिवार को रात्रि 9.15 बजे हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में 5 ई छोटी, नाईयांवाला शांति इन्कलेव, श्रीगंगानगर में आयोजित बालाजी महाराज के तीसरे विशाल जागरण एवं भण्डारे में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आलौकिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ