विधानसभावार बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला सम्पन्न- 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस कमल संकल्प उत्सव के तहत घर-घर झंडारोहण किया जाएगा
श्रीगंगानगर: भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीगंगानगर व सादुलशहर विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने बताया कि जिला कार्यालय में हुई बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यशाला का प्रारम्भ वंदेमातरम् गायन से हुआ।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह सोढी, सीताराम मौर्य, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, बूथ सशक्तिकरण सम्भाग प्रभारी प्रमोद डेलू, बूथ सशक्तिकरण संयोजक शिव स्वामी, रामावतार यादव, जिला मंत्री हरजिन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष हनुमान गोयल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीराम स्वामी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चेष्टा सरदाना, प्रतिपक्ष नेता बबीता गौड़़ आदि मंचासीन थे।
यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रमोद डेलू ने नमो वॉलिंटियर (अल्पकालीन विस्तारक) अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।शिव स्वामी ने पन्ना प्रमुख का महत्व बताया। महेन्द्र सिंह सोढी ने बूथ कार्यकारिणी गठन प्रक्रिया से अवगत करवाया। सीताराम मौर्य ने बूथ पर लाभार्थियों से सम्पर्क साधने के लिए प्रेरित किया।
06 अप्रैल कमल संकल्प उत्सव
भाजपा जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने पार्टी स्थापना दिवस (06 अप्रैल) कमल संकल्प उत्सव के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिन प्रात: 9 बजे जिला व मण्डल कार्यालयों के साथ-साथ समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने घर पर झंडारोहण कर इसकी फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की जाएगी।
मंच संचालन करते हुए मण्डल अध्यक्ष चन्द्रशेखर गौड़ ने कार्यकर्ताओं से नमो ऐप डाऊनलोड करवाया एवं सरल ऐप में डाटा एंट्री की जानकारी दी। रामावतार यादव ने सफल आयोजन के लिए सबका आभार व्यक्त किया। अंत में राष्ट्रगान के गायन के साथ कार्यक्रम का विधिवत सफलतापूर्वक समापन हुआ।
यह भी पढ़े.....भारत में मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए कुछ टिप्स
इस अवसर पर देहात मण्डल अध्यक्ष बलविन्द्र मग्गो, पश्चिम क्षेत्र मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, अटल मण्डल अध्यक्ष मनीष प्रजापत, सादुलशहर मण्डल अध्यक्ष करूण मित्तल, चूनावढ़ मण्डल अध्यक्ष दलीप सहारण, हिन्दुमलकोट मण्डल अध्यक्ष जसवंत सिंह, मंगलचंद डाल, प्रमोद हिन्दुत्त्व, विजेन्द्र अग्रवाल, गुलशन, राहुल शर्मा, भीष्मदेव लाटा, हेमंत बिश्नोई, अरविंद स्वामी, विवेक पटवा, राजा बर्बरीक, सुशील कासनियां, शीशपाल टाक, रामफल बिश्नोई, तोलाराम, अजमत अली, सुरेश सांई, राजन सिंह, मुमताज बेगम, हरिकृष्ण, शिवप्रकाश तेहरपुरिया, नवलकिशोर शर्मा, विनोद सिहाग, सहदेव पूनिया, सुभाष रिवाड़, रणजीत सहारण, अंशुमान शर्मा, अनुज राठौड़, करनैल सिंह, महेन्द्र शर्मा, पारस बाघला, लक्ष्मण सिंह, हरिकृष्ण, सोनू पटीर, राकेश शर्मा, प्रियंका, बद्री प्रसाद शर्मा, दीपक पटवा, ताराचंद, अरविंद जाटव, विक्रम पुरी सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
.jpg)
0 टिप्पणियाँ