गाजियाबाद में बीजेपी पार्षद को हिरासत में लेने पर हंगामा, शालीमार गार्डन में धरने पर बैठे लोग
.jpg)
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने बुधवार रात भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में सैकड़ों लोग थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पिछले सोमवार को स्पर्श अस्पताल में रोहित नाम के मरीज की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता
इसके बाद परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई घंटे तक हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची तो भीड़ ने टीम में शामिल एक डॉक्टर की भी पिटाई कर दी डॉक्टर ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में शामिल पार्षद यशपाल पहलवान को हिरासत में ले लिया है.
.jpg)
0 टिप्पणियाँ