गृहमंत्री का नीतीश पर सीधा वार नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा बंद, लोकसभा चुनाव के बाद गिर जाएगी बिहार सरकार, दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे गृह मंत्री शाह, Home Minister's direct attack on Nitish BJP's doors are always closed for Nitish

गृहमंत्री का नीतीश पर सीधा वार नीतीश के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा बंद, लोकसभा चुनाव के बाद गिर जाएगी बिहार सरकार, दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे गृह मंत्री शाह



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नवादा में एक ऐसा बयान दिया है जिससे  विपक्षी पार्टियों के साथ-साथ अन्य पार्टियों के खेमों में खलबली मच गई है केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह बयान बिहार की राजनीति को लेकर के दिया है कार्य में बंगाल और बिहार में हुए उपद्रव के बाद गृहमंत्री शाह का दौरा रद्द हुआ और इस हिंसा में कई लोगों की जान गई जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बयान में यह भी कहा कि हिंसा करने वालों को उल्टा लटका कर सीधा किया जाएगा। 


यह भी पढ़े.....बिटकॉइन में काम करने के लिए आपको कुछ चीजों की आवश्यकता

नवादा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरेगी, बीजेपी सरकार बनाएगी. जब हमारी सरकार बनेगी तो दंगाइयों को उल्टा लटकाकर सीधा करने का काम करेंगे। हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते। हमारी सरकार में दंगे नहीं होते। नीतीश कुमार के लिए बीजेपी के दरवाजे हमेशा बंद रहेंगे.



रविवार को नवादा के हिसुआ में सम्राट अशोक जयंती कार्यक्रम को करीब 21 मिनट तक अमित शाह ने  संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ​​​मुझे सासाराम जाना था, वहां सम्राट अशोक की जयंती पर कार्यक्रम होना था, लेकिन दुर्भाग्य है कि वहां लोग मारे जा रहे हैं। गोलियां चल रही हैं इसलिए वहां नहीं जा सका, मैं वहां की जनता से यहीं से क्षमा प्रार्थी हूं  अगली बार में सासाराम में सभा जरूर करूंगा। 




यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones



बिहार में जल्द ही शांति स्थापित होली 

गृहमंत्री अमित शाह में सभा में कहां की मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं बिहार में जल्द ही शांति हो।लालू जी भूल जाओ कि नीतीश आपके बेटे को CM बनाएंगेनीतीश बाबू को PM बनना है, तेजस्वी को CM बनना है। इनके बीच बिहार की जनता पिस रही है, लेकिन देश की जनता ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनाएंगे इसलिए लालू जी आप ये भूल जाओ कि नीतीश कुमार आपके बेटे को मुख्यमंत्री बनाएंगे।अमित शाह ने कहा कि लालू के बेटे ने नीतीश को सांप, पलटूराम और यहां तक की गिरगिट भी कह डाला, लेकिन नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनने के लिए उनके साथ चले गए।




नीतीश-ललन बाबू के लिए दरवाजे बंद
अमित शाह ने कहा- मैं बिहार की जनता और ललन बाबू को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि चुनाव परिणामों के बाद भी नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे बंद रहेंगे। हमेशा के लिए बंद रहेंगे।






यह भी पढ़े.....कला स्नातक (बीए)। 3 साल के अध्ययन में यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, विषय के ज्ञान में जाओ

मैंने राज्यपाल को फोन किया तो ललन सिंह को बुरा लगा 

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि मैंने राज्यपाल को फोन किया तो ललन सिंह बुरा मान गए। वे कहते हैं कि बिहार में क्यों हस्तक्षेप कर रहे हैं? मैं कहता हूं- मैं केंद्रीय गृह मंत्री हूं। बिहार भी हमारी जिम्मेदारी हूं। नीतीश कुमार की सत्ता की भूख ने आपको लालू की गोद में बैठने पर मजबूर कर दिया। हमारी कोई मजबूरी नहीं है। हम जनता के बीच जाएंगे। लोगों को बताएंगे। महागठबंधन की सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ