जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति ने मटका चौक का नाम यथावत रखने की माँग की - मटका चौक का जबरन नाम परिवर्तित करने पर किया जाएगा धरना-प्रदर्शन
श्रीगंगानगर, 3 अप्रैल 2023: जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति की बैठक चहल चौक स्थित कुम्हार धर्मशाला में जिलाध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संरक्षक सदस्य साधुराम भोभरिया ने बताया कि इस बैठक में समाज हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अपने सम्बोधन में वक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि गत दिवस आरडी बर्मन फैंस क्लब द्वारा विधायक राजकुमार गौड़ से मिलकर मटका चौक का नाम गजल गायक जगजीत सिंह चौक करने की माँग की गई है, जिस पर विधायक ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया है, जबकि मटका चौक का नाम परिवर्तन किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।
यह भी पढ़े....भारत में कितनी धाराएँ हैं और कौन सी हैं,how many laws are there in india and which ones
समाज की मटका चौक से विशिष्ट पहचान
वक्ताओं ने कहा कि कुम्हार समाज की मटका चौक से विशिष्ट पहचान है तथा कुम्हार समाज का मटका चौक से विशेष लगाव है। समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी दस्तावेजों में मटका चौक अंकित है तथा शहरवासी इसे मटका चौक के नाम से ही जानते हैं। नाम परिवर्तन से कुम्हार समाज की भावनायें आहत होगी, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़े.....भारत में पढाए जाने वाले कक्षा 1 से 12 तक के सभी विषयों की महत्वपूर्ण जानकारी,
बैठक में मौजूद समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों ने एकस्वर में कहा कि कुम्हार समाज गजल सम्राट जगजीत सिंह के प्रति पूर्ण सम्मान का भाव रखता है तथा किसी अन्य स्थान पर जगजीत सिंह चौक बनाया जाता है तो पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाता है। बैठक में विधायक राजकुमार गौड़, जिला प्रशासन एवं नगर परिषद प्रशासन से पुरजोर शब्दों में माँग की गई कि कुम्हार समाज ही भावनाओं के मद्देनजर मटका चौक का नाम यथावत रखा जाए, अन्यथा कुम्हार समाज द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
यह भी पढ़े.....भारत में मेडिकल परीक्षाओं की तैयारी में आपकी मदद करने के लिए कुछ टिप्स
इस अवसर पर संरक्षक प्रभुदयाल डाल, जिलाध्यक्ष महेन्द्र बागड़ी, महामंत्री बालकिशन कुलचानियां, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष माहर, युवा जिलाध्यक्ष मनोज कुलचानियां, संरक्षक सदस्य साधुराम भोभरिया, सह सचिव सुरेश माहर, दौलतराम भोभरिया, अनिल माहर सहित जिला प्रगतिशील कुम्हार समिति पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ