प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा, थोड़ी देर में जारी करेंगे बाघों के आंकड़े - pradhaanamantree narendr modee ne kiya baandeepur taigar rijarv ka daura
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं वह आज राज्य के बांदीपुर और मुदुमलाल टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री यहां बाघों को बचाने के लिए 50 साल पहले शुरू किए गए प्रोजेक्ट टाइगर की बरसी पर कार्यक्रम का भी उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वह आज देश में बाघों की आबादी के आंकड़े भी जारी करेंगे।
पीएम मोदी ने किया सफारी को लेकर ट्वीट किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बांदीपुर टाइगर रिजर्व का दौरा किया और यहां के नजारों का आनंद लिया। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा "आज सुबह सुंदर बांदीपुर टाइगर रिजर्व में बिताया और भारत के वन्य जीवन, प्राकृतिक सुंदरता और विविधता का आनंद लिया।
जंगल सफारी का प्रधानमंत्री ने लुत्फ उठाया
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार सुबह कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में जंगल 'सफारी' का आनंद लिया। इस दौरान पीएम ने अभ्यारण्य में हाथी शिविर का भी दौरा किया।
बांदीपुर रिजर्व फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ से मिले पीएम
प्रधानमंत्री मोदी ने बांदीपुर रिजर्व में फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ से मुलाकात की। इसके बाद पीएम का संरक्षण गतिविधियों में शामिल स्वयं सहायता समूहों से भी बातचीत करने का कार्यक्रम है। टाइगर रिजर्व आंशिक रूप से चामराजनगर जिले के गुंडलुपेट तालुक में और आंशिक रूप से मैसूरु जिले के एचडी कोटे और नंजनगुड तालुक में स्थित है।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर मैसुरु में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिला प्रशासन ने छह अप्रैल से नौ अप्रैल तक बाघ अभयारण्य में पर्यटकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा अधिकारियों ने नेशनल हाईवे 181 पर वाहनों की आवाजाही भी बंद कर दी है।
प्रधानमंत्री मोदी बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी रविवार सुबह कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व के दौरे पर पहुंच गए। यहां उन्होंने जीप से पूरे रिजर्व का दौरा शुरू किया। इस दौरान पीएम विशेष ड्रेस में दिखाई दिए।
Spent the morning at the scenic Bandipur Tiger Reserve and got a glimpse of India’s wildlife, natural beauty and diversity. pic.twitter.com/X5B8KmiW9w
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2023
.jpg)
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ