ऑल्टो जितनी है इस कार की बुकिंग की कीमत, 18 अगस्त को होगी लॉन्च, धांसू फीचर्स - The booking price of this car is as much as Alto

ऑल्टो जितनी है इस कार की बुकिंग की कीमत, 18 अगस्त को होगी लॉन्च, धांसू फीचर्स



भारतीय बाजार में हर महीने नई कारें आ रही हैं अब इसी कड़ी में जर्मन कार निर्माता कंपनी ऑडी भी अपनी नई कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है ऑडी आने वाले दिनों में अपनी शानदार Q8 SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ऑडी क्यू8 ई-ट्रॉन है, जिसकी बुकिंग कंपनी ने 5 लाख रुपये में शुरू कर दी है ऑडी इस एसयूवी को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च करने जा रही है।


Audi Q8 e-Tron को कंपनी दो वेरिएंट 50 और 55 में पेश करने वाली है, जिसकी रेंज 600km तक होने की उम्मीद है. बता दें कि नई Audi Q8 e-Tron को पहले से बिक रही e-Tron इलेक्ट्रिक एसयूवी के जगह पर लाया जा रहा है. यह एसयूवी 4-व्हील ड्राइव और अडाप्टिव एयर सस्पेंशन जैसे कुछ एडवांस फीचर्स से लैस होगी.




विशेषताएं एवं रेंज


ऑडी Q8 ई-ट्रॉन के 50वें ट्रिम में दो मोटरों के साथ 95kWh की बैटरी मिलती है जो 340hp पावर और 664Nm टॉर्क जेनरेट करती है। फुल चार्ज पर यह एसयूवी 491 किलोमीटर की रेंज देती है ज्यादा पावरफुल 55 ट्रिम में कंपनी ने 114kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया है, जो एसयूवी को 600km तक की रेंज देती है यह पिछले वाले से ज्यादा पावरफुल है और 408hp पावर और 664Nm टॉर्क पैदा करता है।


कार निर्माता का दावा है कि दोनों ट्रिम्स 22KW AC चार्जर के साथ पेश किए जाएंगे और 170KW तक DC फास्ट चार्जिंग में सक्षम होंगे. कंपनी के अनुसार, 55 ट्रिम को केवल 31 मिनट में 10-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है.


बात करें फीचर्स की, Q8 ई-ट्रॉन में 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और HVAC सिस्टम को नियंत्रित करने के लिए 8.6-इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें 16-स्पीकर बैंग एंड ओल्फ़सेन स्पीकर सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल और अडाप्टिव एयर सस्पेंशन समेंत कई फीचर्स शामिल हैं.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ