8 दिसम्बर को एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में होगा आयोजन
श्रीगंगानगर, 30 नवम्बर 2023: ग्यारस के पावन अवसर पर शीश के दानी की अमर कहानी खाटू वाले श्याम के नाम संगीतमयी ‘श्री श्याम चरित्र’ कथा 8 दिसम्बर, शुक्रवार को दोपहर 2 से सांय 6 बजे तक एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धापूर्वक आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम प्रभारी सोनू वर्मा ने बताया कि संगीतमयी ‘श्री श्याम चरित्र’ कथा के पोस्टर का विमोचन हनुमान मंदिर महिला संकीर्तन मण्डल की माताओं व बहनों सहित श्रद्धालु भक्तों द्वारा किया गया। कथाव्यास आचार्य सत्यकृष्ण जी महाराज खाटू श्याम की महिमा का बखान करेंगे। भगवान जगन्नाथ को कढ़ी-खीचड़े का भोग एवं छप्पन भोग लगाया जाएगा एवं श्याम प्रेमियों को खजाना व कढ़़ी-खीचड़़े का महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। श्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार, इत्र वर्षा, पुष्प वर्षा विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेंगे।
![]() |
इस अवसर पर सोनू वर्मा, विष्णु अग्रवाल, देव सर, प्रिया अग्रवाल, पूनम वर्मा, सरोज अग्रवाल, रितू गोयल, निशा सोनी, सुनयना, मंजू वर्मा, शकुंतला देवी, कुसुम जैन, बिन्दू वर्मा, सन्जू वर्मा, संदीप कुमार, अन्जू अग्रवाल, सुषमा शर्मा, मन्जू बंसल, सपना कुमावत, कैलाश देवी, राजेश अग्रवाल, सुनील कुमार सहित महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। समस्त सेवादार एवं श्रद्धालु भक्त तैयारियों में जुटे हुए हैं। समस्त शहरवासियों से 8 दिसम्बर, शुक्रवार को दोपहर 2 से सांय 6 बजे तक एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित संगीतमयी ‘श्री श्याम चरित्र’ कथा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
0 टिप्पणियाँ