फिल्म अभिनेत्री रेखा जो आज भी अपने चाहने वालों के दिलो पर राज करती है आज फिल्मी दुनिया की इस सबसे हसीन एक्टर के बारे में बात करते हैं।
10 अक्टूबर 1954 को जन्मी रेखा ने 1966 में आई तेलुगु फिल्म Rangula Ratnam से चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर एक्टिंग की शुरुआत की थी। शुरुआत में रेखा की तस्वीरें देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वो एक दिन लाखों दिलों पर राज करेंगी। बेहतरीन ऐक्टिंग और डांस के लिए पहचानी जाने वाली रेखा तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी की 100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रेखा जब 15 साल की थीं तो उन्होंने फिल्म अनजाना सफर से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। 1969 में शुरू हुई यह उनकी पहली फिल्म थी, लेकिन ये फिल्म आठ साल बाद रिलीज़ हुई।
रेखा की मां का नाम पुष्प वल्ली था जो अपने ज़माने की एक मशहूर तमिल ऐक्ट्रेस थीं। 50 के दशक में कैमिस्ट्री लेक्चरर से ऐक्टर बने जेमिनी गणेशन से उनको प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली थी। बचपन में रेखा को लोग उन्हें मोटी और काली कहकर चिढ़ाते थे। रेखा का जीवन तमाम उतार चढावों से भरा रहा है। रेखा की ज़िंदगी किसी राज़ से कम नहीं हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूर रेखा की ज़िंदगी की बंद किताब के पन्ने हर कोई पढ़ना चाहता है कि ऐसा क्या हुआ कि वो लाइमलाइट से दूर हो गईं।
जब रेखा का जन्म हुआ तब तक उनके माता-पिता की शादी नहीं हुई थी। उनके पिता ने चार शादियां कीं लेकिन उनकी मां से कभी शादी नहीं की। रेखा ने बचपन से ही काम करना शुरू कर दिया था क्योंकि उनके पिता ने कभी उनकी परवाह नहीं की। इतना ही नहीं रेखा के पिता ने कभी उन्हें अपना नाम नहीं दिया। रेखा भी अपने पिता से नफरत करती थीं, वो उनके अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुईं थी।
रेखा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने कई शादियां की लेकिन इसकी पुष्टि कभी नहीं हुई। रेखा ने बिज़नेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी की थी लेकिन हर कोई उस समय हैरान रह गया जब शादी के एक साल बाद ही मुकेश ने आत्महत्या कर ली। उस समय रेखा लंदन में थीं। मुकेश ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि उनकी आत्महत्या का कोई जिम्मेदार नहीं है। रेखा की बायोग्राफी में इस बारे में लिखा था, जिसके मुताबिक मुकेश को क्रॉनिक डिप्रेशन था और वो रेखा के ऐक्टिंग करियर से भी खुश नहीं थे।
मशहूर लेखक यासिर उस्मान की बुक रेखा द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक रेखा और मुकेश की मुलाकात मशहूर सोशालाइट बीना रमानी के जरिए हुई। इस मुलाकात के एक महीने बाद ही मुकेश ने उनकी दोस्त सुरिंदर कौर के घर उन्हें propose किया था। इसी शाम दोनों ने मुक्तेश्वर देवालय में शादी की थी।
मुकेश की मौत के बाद रेखा की फिल्म शेषनाग रिलीज़ हुई थी। इस दौरान लोगों ने पोस्टर पर कालिख पोती। वहीं कुछ जगह उनकी फ़िल्म के पोस्टर पर गोबर भी फेंका गया। मुकेश के दोस्त अनिल गुप्ता ने कहा था- मेरा भाई रेखा से सच्चा प्यार करता था। मैं उससे पूछना चाहता हूं कि उसने ऐसा क्यों किया।
रेखा का नाम एक्टर विनोद मेहरा के साथ भी जुड़ा, कहा जाता है कि दोनों ने कलकत्ता में शादी कर ली थी। विनोद मेहरा की मां रेखा को बिलकुल पसंद नहीं करती थीं और शादी के बाद जब विनोद रेखा को अपने घर लेकर गए तब उनकी मां नाराज हो गईं। जब रेखा ने विनोद मेहरा की मां के पैर छुए तो उन्होंने रेखा को घर में आने देने से इंकार कर दिया। जब विनोद ने मामले को शांत करने की कोशिश की तो उनकी मां और नाराज हो गईं और उन्होंने चप्पल से रेखा की पिटाई कर दी।
रेखा के घर में आर्थिक तंगी थी जिसके चलते कम उम्र में ही उन्होंने बी और सी ग्रेड की फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। जब उन्होंने ऐक्टिंग की दुनिया में कदम रखा तब उनका रंग थोड़ा डार्क था जिसकी वजह से भी उन्हें कई तरह की परेशानियां हुईं। उनके दबे हुए रंग के चलते बॉलीवुड में उनकी गिनती खूबसूरत अभिनेत्रियों में नहीं होती थी। हालांकि उन्होंने अपने एक्टिंग के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई।
रेखा का ज़िक्र होता है तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम ज़हन में अनायास ही आ जाता है। फिल्म दो अनजाने में अमिताभ और रेखा ने पहली बार साथ काम किया और ये अनजाने एक दूसरे के करीब आ गए। फिल्म 'मुकद्दर का सिकंदर' में रेखा और अमिताभ की जोड़ी छा गई और लोग इन्हें एक फ्रेम में देखने लगे। बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा होती है कि रेखा अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं।
अमिताभ बच्चन से ब्रेकअप के बाद रेखा ने संजय दत्त के साथ फिल्म ज़मीन आसमान की शूटिंग की थी। लेखक यासीर उस्मान की किताब रेखा द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक, 1984 में आई फिल्म ज़मीन आसमान’ की शूटिंग के वक्त रेखा और संजय के बीच नजदीकियां आ गयी थी। खबरों में आया था कि इसी दौरान संजय दत्त से गुपचुप शादी कर ली थी। संजय दत्त उनसे 5 साल छोटे हैं। इस विषय में रेखा ने एक बार कहा था कि उन्होंने संजय दत्त से दोस्ती अमिताभ बच्चन को जलाने के लिए की थी।
आज भी रेखा ने अपना जीवन अपने तक ही सीमित रखा है, वह अपने बंगलो में अकेले रहना पसंद करती है, अपने खास लोगो के अलावा किसी से भी मिलने की परमिशन नही देती। कोई भी प्राइवेट फंक्शन में नही जाती। सिर्फ बॉलीवुड की अवॉर्ड सेरेमनी में कभी कभी दिखाई देती है। लंबे अरसे से फिल्मों से भी दूर है।


0 टिप्पणियाँ