राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मोर्चा द्वारा ‘नमो नव मतदाता सम्मेलन’ का आयोजन- नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया गया- नवमतदाता उत्साहपूर्वक हुए शामिल : राजीव शर्मा

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर युवा मोर्चा द्वारा ‘नमो नव मतदाता सम्मेलन’ का आयोजन- नव मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण दिखाया गया -  नवमतदाता उत्साहपूर्वक हुए शामिल : राजीव शर्मा



श्रीगंगानगर: भारतीय जनता युवा मोर्चा, श्रीगंगानगर द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘नमो मतदाता सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सुखाडिय़ा सर्किल स्थित एसडी बिहाणी कॉलेज भामाशाह सुशील कुमार बिहाणी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद निहालचंद मेघवाल व विधायक जयदीप बिहाणी थे तथा विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति श्रीमती गगनदीप कौर पाण्डे, भाजपा युवा मोर्चा नव मतदाता अभियान प्रदेश सह संयोजक उज्जवल जैन एवं भवानी पाईवाल थे तथा कार्यक्रम संयोजक राजीव शर्मा थे। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर वन्देमातरम् गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम संयोजक राजीव शर्मा ने बताया कि इस मौके पर बड़ी एलईडी पर नव मतदाताओं को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के सम्बोधन को लाइव दिखाया गया। उल्लेखनीय है कि देशभर में श्रीगंगानगर सहित 5000 से अधिक स्थानों पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाखों युवा नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पर 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि 18 से 25 वर्ष की आयु ऐसी होती है, जब किसी का भी जीवन बहुत से बदलावों का साक्षी बनता है और इन्हीं बदलावों के बीच नव मतदाता वर्ग को एक और जिम्मेदारी साथ-साथ निभानी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह जिम्मेदारी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की है। आप सभी के पास यह तय करने का एक शानदार अवसर है कि आप विकसित भारत में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में कैसे अंकित करा सकते हैं। हमारी गति, दिशा, दृष्टिकोण आप सभी द्वारा तय किया जाएगा तथा ‘मतदान इसका एक बड़ा माध्यम होगा।’ भाजपा सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि आपका वोट देश की दशा और दिशा निर्धारित करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गारंटी देते हुए कहा कि ‘भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है तथा आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन जाएगा।’

कार्यक्रम संयोजक राजीव शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद निहालचंद ने कहा कि यह पहली बार है जब किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं को इतने बड़े पैमाने पर सम्बोधित किया है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाई है। विधायक जयदीप बिहाणी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना सहित केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार सोनी, पार्षद प्रियंक भाटी, कृष्ण गुल्लू, चेष्टा सरदाना व अशोक मेठिया, ओमी नायक, मण्डल अध्यक्ष मनीष प्रजापत ,चन्द्रशेखर गौड़ सुशील अरोड़ा व बलविन्द्र मग्गो, सीताराम बिश्नोई, राहुल शर्मा, छात्र नेता वीरेंद्र सिंह विनी सहित सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं युवा नव मतदाता उपस्थित थे।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ