भारत विकास परिषद उत्तर प्रान्त के वार्षिक चुनाव में मुख्य शाखा श्रीगंगानगर के पदाधिकारी व सदस्य हुए शामिल
श्रीगंगानगर, 18 मार्च 2024: भारत विकास परिषद, उत्तर प्रांत के प्रांतीय वार्षिक चुनाव माँ करणी की पावन भूमि देशनोक, बीकानेर में विधिवत रूप से सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। माँ भारती और युगपुरुष स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला और दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगीत गायन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रांत की लगभग सभी शाखाएं शामिल हुईं।इस अवसर पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा श्रीगंगानगर से राजेन्द्र चावला, राजेन्द्र शर्मा, परमजीत दावड़ा, महेन्द्र सिडाना, विनोद अग्रवाल, रघुवीर शर्मा, सुभाष भाटिया, रामनिवास वर्मा, सोमेश बंसल एवं राजकुमार चुघ की गरिमामयी उपस्थिति रही। नई प्रांतीय कार्यकारिणी ने सबका आभार व्यक्त किया तथा सभी सदस्यों को माँ करणी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात् कार्यक्रम का विर्सजन किया गया। तत्पश्चात् सभी ने सहभोज ग्रहण किया।
%20(6).jpeg)
0 टिप्पणियाँ