महाराष्ट्र समाचार : औरंगाबाद में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, सात लोगों के मरने की आशंका, आज की बड़ी खबर


महाराष्ट्र -औरंगाबाद , छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि यह घटना सुबह के चार बजे की है। इस हादसे में सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही 

महाराष्ट्र के औरंगाबाद के छत्रपति संभाजीनगर में एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने बताया कि यह घटना सुबह के चार बजे की है। इस हादसे में सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।

मीडिया से बात करते हुए औरंगाबाद के पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने कहा, "छत्रपति संभाजीनगर में सुबह के चार बजे एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। आग दूसरे मंजिल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन प्राथमिकी जांच के बाद हमें लगता है कि इस हादसे में दम घुटने के कारण करीबन सात की मौत हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ