नई दिल्ली। विराट कोहली आईपीएल 2024 में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. किंग कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 70 रन की पारी खेलकर यह उपलब्धि हासिल की. इस पारी के दौरान विराट कोहली ने कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए. विराट कोहली ने आईपीएल इतिहास में सातवीं बार 500 से ज्यादा रन बनाए हैं.
आईपीएल 2024 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच हुआ. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए. बेंगलुरु ने जोरदार जवाब दिया और 16 ओवर में ही मैच जीत लिया. इस मैच में विराट कोहली ने 44 गेंदों में 70 रनों की नाबाद पारी खेली. किंग कोहली मैच जीतने के बाद ही मैदान से लौटे.
विराट कोहली के आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अब पूरे 500 रन हो गए हैं. उन्होंने 10 पारियों में 71.42 की औसत और 147.49 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं. कोहली ने 10 मैचों में एक शतक और 4 अर्धशतक बनाए हैं.
ऑरेंज कैप (आईपीएल ऑरेंज कैप) की रेस में विराट कोहली ने अपना दबदबा कायम रखा है। इस रेस में गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन (418) दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली और साई सुदर्शन के बीच 82 रनों का अंतर है, जो किंग के दबदबे का सबूत है. ऑरेंज कैप की इस सूची में संजू सैमसन (385) तीसरे स्थान पर हैं।
केएल राहुल (378) और ऋषभ पंत (371) ऑरेंज कैप सूची में क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में चयन के दावेदार शुबमन गिल (320), यशस्वी जयसवाल ऑरेंज कैप लिस्ट में काफी पीछे हैं. आईपीएल 2024 में रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा (311) भी विराट कोहली के आसपास नहीं हैं.
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A5%8C%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%20%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A4%B2%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A5%A4%20(1).jpg)
0 टिप्पणियाँ