आईपीएल 2024 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. मैच से पहले आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट।
आईपीएल 2024 का 35वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान
सात बजे मैदान में आएंगे. वहीं बात करें 17वें सीजन में इन दोनों टीमों के प्रदर्शन की तो, दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. अभी तक टीम ने आईपीएल 2024 में कुल सात मुकाबले खेले हैं. जिसमें से टीम को तीन मुकाबले में जीत और चार मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. तीन जीत और चार हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स प्वाइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर काबिज है. वहीं बात करें, सनराइजर्स हैदराबाद की तो, सनराइजर्स हैदराबाद टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी शानदार रहा है. टीम ने इस सीजन में खेले गए छह मुकाबलों में से चार में जीत और दो में हार का सामना किया है. चार जीत और दो हार के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर काबिज है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद आज अपना सातवां और दिल्ली कैपिटल्स अपना आठवां मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतर रही है. मैच से पहले चलिए जानते हैं दिल्ली के मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट.
IPL 2024: मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बेंगलुरु का मौसम साफ रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. मैच के दिन तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. वहीं आर्द्रता 22% के आसपास रहेगा. रिपोर्ट देखकर ये कहा जा सकता है कि सभी क्रिकेट प्रेमीयों को एक बिना रुकावट वाला खेल देखने को मिल सकता है.
IPL 2024: पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. यह पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों को मदद करती है. समय के साथ यह पिच स्पिन गेंदबाजों को भी मदद करती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
आईपीएल 2024: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार
आईपीएल 2024: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद टीम
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, मयंक मार्कंडेय, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स टीम
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), स्वास्तिक चिकारा, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिख दार सलाम, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, मिशेल मार्श , ललित यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क
%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%A6%E0%A5%8C%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%AC%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%97%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%A8%20%E0%A4%95%E0%A5%88%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%B9%E0%A4%B2%20%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A5%A4%20(30).jpg)
0 टिप्पणियाँ