Rajasthan News: बहन की PTI नियुक्ति के लिए LDC ने बनवाई फेक डिग्री, एसओजी ने कसा शिकंजा
Sanchore News: जांच में सामने आया कि रीट परीक्षा में असफल रहने के बाद सुमित्रा ने अपने भाई सुनील भादू की मदद से जेएस यूनिवर्सिटी (शिकोहाबाद) से फर्जी बीपीएड डिग्री बनवाई
Fake degree for Job case: राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सांचौर के राजेश्वरपुरा में कार्यरत पीटीआई के लिए उसके भाई ने फर्जी डिग्री बनवा ली. पुलिस ने इस मामले में आरोपी एलडीसी सुनील भादू के अलावा उसकी बहन सुमित्रा भादू के खिलाफ फर्जी डिग्री और डमी उम्मीदवार बैठाने के मामले में एफआईआर दर्ज की है
एसओजी की जांच में परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी के साइन और सुमित्रा के साइन का मिलान ना हो सका. जांच में सामने आया कि रीट परीक्षा में असफल रहने के बाद सुमित्रा ने अपने भाई सुनील भादू की मदद से जेएस यूनिवर्सिटी (शिकोहाबाद) से फर्जी बीपीएड डिग्री बनवाई. इसके बाद साल 2022 की पीटीआई भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट से परीक्षा दिलवाई. सुमित्रा ने 15 मार्च 2024 को पीटीआई पद ज्वॉइन किया था. भर्ती प्रक्रिया में आवेदन से लेकर चयन तक उसके भाई सुनील ने मदद की.
सुरेश ढाका की गैंग से भी है कनेक्शन
साथ ही आरोप है कि सुनील भादू का एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में भी कनेक्शन है. उसके तार आरोपी भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका की गैंग से जुड़ने की भी बात सामने आई थी. वर्तमान में वह जोधपुर अभियोजन कार्यालय में एलडीसी के पद पर कार्यरत है.

0 टिप्पणियाँ