उदयपुर के एक होटल में चल रही थी रेव पार्टी और देह व्यापार, पुलिस ने 11 युवतियों और 39 पुरुषों को किया गिरफ्तार
उदयपुर रेव पार्टी: उदयपुर के कोडियाट रोड पर बड़ी संख्या में होटल और रिसॉर्ट हैं। यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक पहुँचते हैं। इस क्षेत्र में पहले भी रेव पार्टियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
Udaipur Rave Party: उदयपुर पुलिस ने शहर के पास कोडिय़ात रोड स्थित होटल गणेश पर छापा मारा। पुलिस को रेव पार्टी और देह व्यापार की सूचना मिली थी। मामले में 50 से ज़्यादा युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। इसमें11 युवतियां और 39 पुरुष शामिल हैं. सभी से होटल में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पूछताछ की जा रही है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस मामले का खुलासा करेगी.
गणेश होटल में रेव पार्टी
दरअसल पुलिस को जानकारी मिली थी कि कोड़ीयत रोड पर स्थिति होटल गणेश रेस्टोरेंट में रेव पार्टी और देह व्यापार चल रहा है. शनिवार देर रात डीएसपी सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने होटल पर छापा मारा। इस दौरान शराब समेत आपत्तिजनक सामग्री परोसी जा रही थी। पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है।
50 से अधिक लड़के-लड़कियां पकड़े गए
उदयपुर के डीवाईएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि गणेश होटल में रेव पार्टी और देह व्यापार की सूचना मिली थी. सूचना पर छापेमारी की, जिसमें 50 से अधिक लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया है. अधिकतर उदयपुर के बाहर के पर्यटक हैं. पूछताछ हो रही है. सभी के आईडी कार्ड चेक किए जा रहे हैं. बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद हुए है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

0 टिप्पणियाँ