आईपीएल 2022: मार्च में इस डेट से आईपीएल का आगाज होगा/cricket news,

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

 










    आईपीएल 2022: मार्च में इस डेट से आईपीएल का आगाज होगा/cricket news

     

    बीसीसीआई अगले हफ्ते सभी शेड्यूल का कर सकता है ऐलान

     

    आईपीएल 2022 से के लिए मेगा ऑक्शन की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. लेकिन अब 15वें सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने रही है इस बार क्रिकेट सबसे बड़ी लीग में 8 के बजाय कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं यानी इस बार रोमांच का डबल धमाल होगा और इसका सीजन का इंतजार फैंस को बेसब्री है. लेकिन, आईपीएल 2022 के इस सीजन का आगाज कब से हो रहा है उसे लेकर बड़ी अपडेट सामने रही है

    डेट को लेकर हुआ खुलासा आईपीएल की

     

    दरअसल ऐसी रिपोर्ट्स सामने रही हैं कि अगले महीने के आखिर में 15वें सीजन का आगाज होगा वहीं मई के अंत में इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अगले हफ्ते आईपीएल 2022 के लिए फुल शेड्यूल जारी करेगा. कोरोना वायरस की लहर से बचने के लिए इसके सभी मैच महाराष्ट्र में आयोजित कराए जाएंगे.
    इसकी पुष्टि खुद बोर्ड भी पहले कर चुका है कि इस बार इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले महाराष्ट्र में आयोजित होंगे. क्योंकि 14वें सीजन में बोर्ड को काफी समस्याएं झेलनी पड़ी थी. पहला चरण भारत में आयोजित हुआ था. वहीं दूसरा चरण कोरोना महामारी के खतरे की वजह से यूएई में आयोजित कराना पड़ा था. इसलिए इस बार बीसीसीआई किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहेगी
    .


    ADS

    15वां सीजन इस तारीख से शुरू हो सकता है

    आईपीएल 2022 से जुड़े सभी मुकाबले महाराष्ट्र में ही आयोजित
    कराए जाएंगे रिपोर्ट्स के मुताबिक 15वें सीजन की शुरुआत 27 मार्च से होगी और मई के आखिरी में इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा बीसीसीआई अधिकारी का मानना है कि महाराष्ट्र में पूरे लीग चरण के आयोजन से उड़ान यात्रा से बचा जा सकेगा. इससे कोविड-19 का खतरा कम होगा.





     


    लीग के सभी मैच इन मैदानों पर संपन्न कराए जा सकते हैं

     

    खबरों की माने तो रिलायंस जियो स्टेडियम को आईपीएल 2022 के लिए संभावित लिस्ट में चुना गया है ऐसे में इस स्टेडियम में भी इस लीग से संबंधित मुकाबले आयोजित कराए जा सकते हैं. इस स्टेडियम की बात करें तो इसमें सभी आधुनिक सुविधाओं उपलब्ध हैं. मौजूदा दौर में यह मुंबई इंडियंस का घरेलू मैदान है.
    यानी कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 के लिए 6 स्थानों को शॉर्टलिस्ट किया है. जिसमें मुंबई, पुणे और अहमदाबाद का भी नाम शामिल है. हालांकि जियो स्टेडियम को अभी ब्रॉडकास्ट टीम से क्लीरेंस मिलना बाकी है. वहीं इस सीजन का प्लेआफ और फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराए जाने की संभावना है. लेकिन, अभी तक बीसीसीआई ने इस लीग के डेट की पुष्टि नहीं की है

     

    R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R

      R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ