रोहित शर्मा बने भारतीय टीम के 35वें टेस्ट कप्तान टीम इंडिया को मिला नया कप्तान, रोहित शर्मा /news india

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

 







रोहित शर्मा बने भारतीय टीम के 35वें टेस्ट कप्तान टीम इंडिया को मिला नया कप्तान, रोहित शर्मा /news india 


श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम के एलान के साथ ही क्रिकेट के सबसे लंबे फार्मेट में टीम इंडिया को नया कप्तान मिल गया है। रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने अफ्रीका दौरे पर कप्तानी छोड़ दी थी।
 



नई दिल्ली, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम के एलान के साथ ही टीम इंडिया को विराट कोहली का उत्तराधिकारी मिल गया है। रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआइ की सीनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन चेतन शर्मा ने टीम की घोषणा के दौरान इसकी पुष्टि की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केएल राहुल, रिषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को भविष्य के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा के अंडर में तैयार किया जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है।

 

ads

 

गौरतलब है कि विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौर पर 2-1 से सीरीज में मिली हार के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद से सवाल हो रहा था कि अगला कप्तान कौन होगा कई नाम सामने रहे थे। इनमें रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे था और उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर सीनियर टीम के चयनकर्ताओं ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। 

बता दें कि पिछले साल वनडे और टी-20 के कप्तानी पद से विराट कोहली के हटने के बाद से रोहित शर्मा को कप्तानी दी गई थी। ऐसे में वह अब तीनों फार्मेट में टीम इंडिया के कप्तान बनगए हैं। उनपर विराट की की तरह विदेशों में अच्छा करने की जिम्मेदारी होगी। साथ उनकी नजरें आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पर भी होगी। वनडे और टी-20 की कप्तानी की बात करें रोहित शर्मा ने अबतक अच्छी कप्तानी की है। आइपीएल में भी वह सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। 

विराट कोहली की कप्तानी की बात करें तो वह टीम इंडिया के अबतक के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों हैं। सात साल तक उन्होंने कप्तानी की और इस दौरान टीम इंडिया ने जबरदस्त सफलता का स्वाद चखा। उन्होंने 68 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की। इसमें से 40 जीते, 11 ड्रा रहे और 17 में हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज विराट कोहली के खास होगी। मोहाली में चार मार्च से पहले टेस्ट मैच खेला जाएगा और यह उनके इंटरनेशनल करियर का 100वां टेस्ट होगा। वह अबतक 99 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में 12 मार्च से खेला जाएगा। ये पिंक बाल यानी डे-नाइट टेस्ट होगा। 

 

 

 

IND vs SL: वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के तुरंत बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी20 और 2 टेस्ट मैचों की घरेलु सीरीज खेलनी है. जिसके लिए बी सी सीआई ने भारतीय टीम का एलान कर दिया है. साउथ अफ्रीका दौरे पर मिली टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम के नए कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा को ही टेस्ट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंप दी गयी है.

 

रोहित शर्मा अब होंगे तीनो फॉर्मेट में कप्तान

विराट कोहली की टेस्ट की कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद से ही रोहित शर्मा को अगला कप्तान बनाए जाने की चर्चाएँ चल रही थी. और अब बीसीसीआई ने अपने इस फैसले पर मुहर लगा दी है. रोहित भारतीय टीम के 35वे टेस्ट कप्तान होंगे. टीम के उपकप्तान केएल राहुल को भी इस सीरीज (IND vs SL) में आराम का मौका दिया है. उनकी जगह तेज गेंदबाज जसप्रीत बूमराह को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

 

 

पुजारा  रहाणे  को नहीं मिल पायी टीम में जगह

टेस्ट टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, आर जडेजा, जयंत यादव, आर अश्विन, कुलदीप यादव, सौरभ कुमार , मो. सिराज, उमेश यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह (वीसी)


 




टीम इंडिया के 2 अबसे अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्य रहाणे श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 टेस्ट मैचों के लिए चयनित टीम में, अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे. चेतन शर्मा ने टीम घोषणा के समय कहा कि दोनों को सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज (IND vs SL) से बाहर किया गया है. वे रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं. ये अच्छी बात है कि भारत के दो बड़े खिलाड़ी रणजी में खेल रहे हैं. वही रोहित शर्मा को अब तीनो फॉर्मेट में टीम का कप्तान बना दिया गया है.

 

 

उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. वे दक्षिण अफ्रीका में स्टैंडबाई के तौर पर गए थे. पुजारा और रहाणे के अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और विकेटकीपर ऋधिमान साहा को भी इस सीरीज (IND vs SL) में मौका नहीं दिया गया है.

 

 

टेस्ट टीम रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, आर जडेजा, जयंत यादव, आर अश्विन, कुलदीप यादव, सौरभ कुमार , मो. सिराज, उमेश यादव, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह (उकप्तान).

 

 


R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS R

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ