एसबीआई विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को देगा रियायती कर्ज, लड़कियों को 50% की अतिरिक्त छूट / SBI will give concessional loan to students wishing to study abroad, additional 0.50% discount for girls/NEWS /INDIAN NEWS

 

  ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह News/news

ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह

एसबीआई विदेश में पढ़ाई के इच्छुक छात्रों को देगा रियायती कर्ज, लड़कियों को 0.50% की अतिरिक्त छूट




अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, यूरोप, जापान, सिंगापुर, हांगकांग और न्यूजीलैंड जैसे देशों की यूनिवर्सिटी औऱ कॉलेज में एडमिशन के साथ ये जुकेशन लोन ( SBI Education Loan Interest Rate) लिया जा सकता है.







नई दिल्ली

SBI ने विदेश में पढ़ाई (Foreign Study) के लिए सस्ता कर्ज पाने की कोशिश कर रहे छात्रों के लिए आकर्षक पेशकश की है. एसबीआई ने ग्लोबल एड-वांटेज प्रोग्राम पेश किया है, जिसके तहत विदेशी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के पूर्णकालिक पाठ्यक्रमों के लिए एजुकेशन लोन दिया जाएगा. इसके तहत रेगुलर ग्रेजुएट डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट, डॉक्टरेट कोर्स आएंगे. इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों आवेदन किया जा सकता है.

 

अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, यूरोप, जापान, सिंगापुर, हांगकांग और न्यूजीलैंड जैसे देशों की यूनिवर्सिटी औऱ कॉलेज में एडमिशन के साथ ये एजुकेशन लोन ( SBI Education Loan Interest Rate) लिया जा सकता है. छात्रों को एजुकेशन लोन के तौर पर 7.50 लाख रुपये से 1.5 करोड़ रुपये तक का कर्ज मिल सकता है. स्टेट बैंक ने एजुकेशन लोन के लिए 8.65 फीसदी की ब्याज दर रखी है. जबति लड़कियों के लिए 0.50 फीसदी की अतिरिक्त छूट ब्याज दर पर दी जाएगी



ये भी पढ़े..Homenewsजालंधर शहर में PM मोदी की रैली के पहले लुधियानामें बीजेपी प्रत्याशी सुच्चा राम लाढर पर हमला, .NEWS






छात्र या उनके अभिभावक कोर्स पूरा होने के छह माह बाद कर्ज का भुगतान शुरू कर सकते हैं. एजुकेशन लोन को 15 साल में चुकाया जा सकता है. एसबीआई ग्लोबल एड-वांटेज स्कीम के तहत विदेश में पढ़ाई के दौरान यात्रा पर आने वाला खर्च भी शामिल होगा ट्यूशन फीस(Tution Fees) , एग्जाम, लाइब्रेरी (Library)  और लैब फीस भी इसके दायरे में आएगी. किताब, यूनिफार्म, उपकरणों,कंप्यूटर फीस पर भी एजुकेशन लोन लिया जा सकेगा.



प्रोजेक्ट वर्क, स्टडी टूर की लागत को भी एजुकेशन लोन में शामिल किया जा सकता है. ऐसे एजुकेशन लोन पर टैक्स छूट (Tax Rebate) भी मिलेगी. एजुकेशन लोन की यह फीस कॉलेज, स्कूल या हॉस्टल को दी जाएगी. बैंक का कहना है कि कोलेटरल (Collateral) यानी गारंटी के तौर पर थर्ड पार्टी की पेशकश भी स्वीकार की जाएगी. इससे एजुकेशन लोन लेने में आसानी होगी. जरूरी दस्तावेजों के साथ बैंक से सीधे या ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है


ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह

  ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह News/news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ