SBI ने 4 बार से ज्यादा ATM या ब्रांच से नकद निकासी पर लगाया शुल्क, चेकबुक पर भी देना होगा चार्ज/news update
SBI ने 4 बार से ज्यादा ATM या ब्रांच से नकद निकासी पर लगाया शुल्क, चेकबुक पर भी देना होगा चार्ज/news
SBI ने हर माह चार बार से ज्यादा एटीएम या ब्रांच से नकद निकासी पर शुल्क लगा दिया है. बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के खाताधारकों को 1 जुलाई से चार बार से ज्यादा ATM से नकद निकासी पर शुल्क देना होगा.
नई दिल्ली:
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हर माह चार बार से ज्यादा ATM या बैंक शाखा से नकद निकासी पर शुल्क लगा दिया है. बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट के खाताधारकों को 1 जुलाई से चार बार से ज्यादा एटीएम या शाखा से नकद निकासी पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा. इस फैसले का बैंकिंग क्षेत्र पर बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है, क्योंकि देश में करीब एक तिहाई बैंकिंग बचत खाताधारक SBI के ही हैं. इन SBI खाताधारकों को एक साल में चेकबुक की 10 से ज्यादी लीव के इस्तेमाल पर भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा.
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
30 जून तक PAN से आधार लिंक होना जरूरी, चेक करें है या नहीं
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि अगर कोई एसबीआई खाताधारक उसकी बैंक शाखा, उसके एटीएम या अन्य बैंक के एटीएम से 4 बार से ज्यादा नकद निकासी करता है तो उस पर 15 रुपये और GST शुल्क देना होगा. यह शुल्क 4 बार की सीमा से ज्यादा कैश विदड्राल की हर निकासी पर देना होगा. नकद निकासी से लेकर चेक बुक जैसी सेवाओं पर ग्राहकों को 15 से 75 रुपये तक का शुल्क चुकाना होगा. यह व्यवस्था 1 जुलाई से लागू होने जा रही है. हालांकि बैंक शाखा, एटीएम (ATM) या कैश डिस्पेंसिंग मशीन पर पैसे का डिजिटली आदान-प्रदान पूरी तरह मुफ्त होगा.
एसबीआई ने कहा कि खाताधारक (Basic Savings Bank Deposit) हर वित्तीय वर्ष में चेकबुक की 10 लीव यानी दस चेक पर लेनदेन मुफ्त होगा. इसके बाद 10 लीफ की एक और चेकबुक पर 40 रुपये और जीएसटी देना होगा. जबकि 25 लीफ की चेकबुक के लिए 75 रुपये और GST देना होगा.
अगर इमरजेंसी में चेकबुक की जरूरत होगी तो खाताधारक- BSBD Account Holders- 50 रुपये शुल्क के साथ GST का भुगतान प्रति 10 चेक के हिसाब से करना होगा. हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए चेक बुक सेवाओं के शुल्क से बाहर रखा गया है. BSBD खातों को जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट भी कहा जाता है. KYC के बाद कोई भी ऐसा खाता खोल सकता है.
0 टिप्पणियाँ