रूस-यूक्रेन
संकट - रूस ने कीव में तेल डिपो पर
किया मिसाइल हमला, धुआं ही धुआं
रूस-यूक्रेन
संकट : यह हमले का चौथा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भी इस बात को लेकर चिंता
जताई है कि जल्द ही रूस राजधानी कीव पर कब्जा कर सकता है। राष्ट्रपति जेलेंस्की को
अमेरिका ने यूक्रेन छोड़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया
और कहा कि वह रूस के खिलाफ डटे रहेंगे। रूस की सेना तेजी से यूक्रेन की राजधानी
कीव पर हमला कर रही है। अमेरिकी एजेंसी ने सैटलाइट तस्वीरें शेयर करते हुए दावा किया है कि यूक्रेन
में काफी हद तक रूस ने कब्जा कर लिया है।
27/02/22 11:12 AM
रुस ने कीव में उड़ाया तेल डिपो, धुआं से बुरा हाल
रूस ने कीव के तेल डिपो पर मिसाइल से हमला किया है। इसके बाद शहर
में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गाय है। यूक्रेन ने चेतावनी जारी की है कि
लोग घरों से न निकलें। वहीं यूक्रेन ने सपोर्ट के लिए पश्चिमी देशों का आभार जताया
है।
27/02/22 10:38 AM
रूसी हमले में बच्चियों समेत 6 की
मौत
यूक्रेन में रूस की सेना के हमले
जारी हैं। यूक्रेन का कहना है कि ओखटिरका में एक बच्ची समेत छह लोगों की मौत हो ई।
27/02/22 10:37 AM
240 भारतीयों
को लेकर लौटा एयर इंडिया का तीसरा विमान
बुडापेस्ट से 240 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का
विमान दिल्ली पहुंच गया है। अब तक ऑपरेशन गंगा के तहत 709 लोगों को यूक्रेन से निकाला जा चुका है।
27/02/22 10:15 AM
राष्ट्रपति पुतिन का अमेरिका पर पलटवार
अमेरिका ने रूस पर कई पाबंदियां लगा दी हैं इसके अलावा रूसी
राष्ट्रपति पुतिन की संपत्ति फ्रीज करने का आभी ऐलान किया है। इसके बाद पुतिन ने
पलटवार किया और कहा कि वह भी विदेशी कंपनियों की संपत्ति फ्रीज कर देंगे। वहीं
रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ समझौते का प्रयास कर रहे हैं।
27/02/22 09:38 AM
रूस ने
कैसे खारकीव की गैस पाइपलाइन पर किया हमला देखिए,
वीडियो पोस्ट के आखिरी देखे👇👇
27/02/22 09:19 AM
यूक्रेन से पलायन कर चुके हैं एक लाख से
ज्यादा लोग
यूक्रेन से लोग अपना घर बार छोड़कर दूसरे देशों में पलायन कर रहे
हैं। यूक्रेन से लगभग 1 लाख 20 हजार लोग पोलैंड, मोल्दोवा और अन्य पड़ोसी देश जा
चुके हैं।
27/02/22 09:05 AM
यूट्यूब ने उठाया यह कदम
यूट्यूब ने भी रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। यूट्यूब ने रूसी चैनलों
के यूट्यूब पर आने वाले ऐडवर्टीजमेंट से मिलना वाला पैसा देना बंद कर दिया है।
27/02/22 09:03 AM
यूक्रेन का दावा, रूस की सेना को पहुंचाया बड़ा
नुकसान
एक
तरफ रूस आक्रमण कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों औऱ 8 हेलिकॉप्टरों को ढेर कर दिया है।
यूक्रेन ने विमान गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं। रात में यूक्रेन और रूस के
बीच का युद्ध और भी भीषण हो गया था।
27/02/22 08:19 AM
बाइडन
ने बड़ा बयान दिया
अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने रूस पर कई प्रतिबंधों का ऐलान किया
है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि इन
प्रतिबंधों का एक मात्र विकल्प तीसरा विश्वयुद्ध है। एक इंटरव्यू में बाइडन ने कहा
कि रूस के खिलाफ युद्ध लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा दूसरा विकल्प यह है कि जो भी
देश अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन न करे,
उसको कीमत चुकानी पड़े
27/02/22 07:52 AM
यूक्रेन
में तबाही मचा रहा रूस
यूक्रेन का कहना है कि रूसी सेना ने खारकीव की गैस पाइपलाइन उड़ा
दी है। ये यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। रूस की मिसाइल से कीव के साउथ वेस्ट
का एक ऑइल टर्मिनल ध्वस्त हो गया। शहर के मेयर ने इसका वीडियो शेयर किया
27/02/22 07:18 AM
अमेरिकी एजेंसी ने किया यह दावा
अमेरिका की एक निजी कंपनी ने सैटलाइट तस्वीरें शेयर करते हुए दावा
किया है कि यूक्रेन में काफी हद तक रूस का कब्जा हो गया है। तस्वीरें शेयर करते
हुए एजेंसी का कहना है कि रूस ने यूक्रेन के नोवाकाखोवका में नीपर नदी के पास
स्थित जल विद्युत संयंत्र के पास अपनी सेना को जमा किया है।
27/02/22 07:07 AM
250 भारतीयों
को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान
यूक्रेन से एयर इंडिया की दूसरी इवैकुएशन फ्लाइट रविवार को दिल्ली
पहुंच चुकी है। इसमें 250 लोगों ने स्वदेश वापसी की। सुबह
करीब 3 बजे यह विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
पहुंचा। आज एक और विमान दिल्ली पहुंच सकता है।
27/02/22 07:06 AM
अमेरिका, ईयू
ने रूस पर लगाए नए प्रतिबंध
अमेरिका, यूरोपीय यूनियन और यूके ने मिलकर रूस के कुछ बैंकों को SWIFT ग्लोबल फाइनैंशल मेसेजिंग सिस्टम से हटाने और कई प्रतिबंध लगाने का
फैसला किया है। यूक्रेन पर हमले के विरोध में ये कदम उठाए जा रहे हैं। नए वित्तीय
प्रतिबंधों के बीच इसका ऐलान किया गया है।
रूस ने कैसे खारकीव की गैस पाइपलाइन पर किया हमला देखिए,
वीडियो पोस्ट के आखिरी देखे👇👇
Source based on internet
0 टिप्पणियाँ