जसपुर में गला काटकर निर्मम हत्या रोंगटे खड़ी कर देगी दूसरी पत्नी और सास हत्या की कहानी

BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

 





Uttarakhand : जसपुर में गला काटकर निर्मम हत्या रोंगटे खड़ी कर देगी दूसरी पत्नी और सास हत्या की कहानी   


उत्तराखंड - ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर नत्था सिंह मोहल्ला में डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। एक युवक ने पाटल से अपनी पत्नी और सास की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है आरोपित सिरफिरा है और वह आए दिन अपने मां और पत्नी से मारपीट किया करता था। 

            बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार है।

 



 

 

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला नाथ सिंह में डबल मर्डर हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बाहर ताला लटका मिला। दरवाजा खोलने पर दो अलग-अलग कमरों में दो महिलाओं के शव मिले। दोनों की पहचान निशु देवी (40) पत्नी सोनू नाथ और सास जयंती देवी (65) के रूप में हुई है। 


 


पुलिस ने कहा कि सोनू ने अपनी पत्नी और सास की गला रेत कर हत्या कर दी। ये हैं सोनू की दूसरी पत्नी, इससे पहले उनकी शादी हुई थी लेकिन एक विवाद के चलते उनका तलाक हो गया। पहली पत्नी से उसकी बारह साल की एक बेटी है।




शनिवार की रात वह अपने नानी के घर से लौटी थी इस दौरान परिवार के बीच रात में ही विवाद हुआ था। माना जा रहा है सोनू की बुरी आदतों को लेकर अक्सर घर में मारपीट होती थी। पड़ोसियों का कहना है कि वह एक बाहरी औरत को भी घर लाया करता था, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। 


 


शनिवार की रात और रविवार के सुबह के बीच उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंच एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित सोनू की तलाश में दबिश दी जा रही है।


 


 


 



अपने छोटे बच्चों को अमरोहा छोड़ कर हुआ फरार

 

आरोपित सोनू को पहले पत्नी से एक बेटी और दूसरे शादी से दो बेटे हैं। घटना के बाद उसने तीनों को अमरोहा अपने संबंधी के घर छोड़ दिया है। तीनों के वहां मिलने की पुष्टि हुई है। पुलिस अभी यह पता करने में जुटी है कि घटना के पहले उसने इन्हें वहां छोड़ा था या घटना के बाद। मामले में सोनू की तलाश में सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है, सुबह तक उसका मोबाइल एक्टिव मोड था। ऐसे में पुलिस का दावा है कि उसे जल्द धर लिया जाएगा।

 

 

 


फोन कर बहन को बताया कि उसने पत्नी और सास को मौत के घाट उतार दिया है

 

सोनू ने पाटल से दो हत्या करने के बाद सुबह अपनी बहन को फोनकर बताया कि अपनी पत्नी और सास को मौत के घाट उतार दिया है। बहन घटना को सुनकर सन्न रह गई, उसने तत्काल जसपुर में अपने पड़ोसिया और संबंधियों को इसकी सूचना दी।

 



 





 

 

BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ