कोबरा योद्धा व्यायाम:
में नहीं लेगी हिस्सा भारतीय वायु सेना का बड़ा फैसला
कोबरा योद्धा व्यायाम:भारतीय वायु सेना अब हवाई अभ्यास कोबरा
वॉरियर' में भाग नहीं लेगी. इससे पहले भारत ने
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव में भाग नहीं
लिया.
नई
दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को देखते हुए अगले महीने
ब्रिटेन में होने वाले बहुपक्षीय
हवाई अभ्यास कोबरा वॉरियर में अपने युद्धक विमानों को तैनात नहीं करने का फैसला
किया है.
कोबरा वॉरियर में भारतीय वायु सेना नहीं लेगा भाग
बता दें कि ‘कोबरा वॉरियर’ नाम का ये हवाई अभ्यास ब्रिटेन के वडिंगटन में 6 से 27 मार्च तक होना है. भारत
ने तीन दिन पहले ही इस अभ्यास में भाग लेने का ऐलान किया था. इस घोषणा से कुछ
दिनों पहले भारतीय वायु सेना ने कहा था कि वो अभ्यास के लिए पांच युद्धक विमानों
को भेजेगी.
रूस-यूक्रेन
जंग के बीच फैसला किया
भारतीय वायु सेना ने अभ्यास से हटने की वजहों का साफ रूप से जिक्र नहीं किया
है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले के बाद ये फैसला
लिया गया है. वायु सेना के इस फैसले से कुछ घंटों पहले भारत ने यूक्रेन के खिलाफ
रूसी सेना के आक्रमण पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव पर मतदान में
भी भाग नहीं लिया.
संयुक्त राष्ट्र
सुरक्षा परिषद -भारत ने मतदान में नहीं लिया हिस्सा
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) में रूस की निंदा वाले
प्रस्ताव पर भारत ने मतदान नहीं करके बीच का कोई रास्ता निकालने और बातचीत व
कूटनीति को बढ़ावा देने के लिए सभी संबंधित पक्षों तक पहुंचने का विकल्प खुला रखा
है.
इससे पहले भारतीय वायु
सेना ने बुधवार को घोषणा की थी कि वो पांच तेजस हल्के लड़ाकू विमान (LCA) के बेड़े के साथ ‘कोबरा वॉरियर’ में भाग लेगी.
भारतीय वायु सेना ने कहा था कि ‘कोबरा वॉरियर 22’ अभ्यास का उद्देश्य ऑपरेशनल क्षमता
मुहैया कराना और इसमें भाग ले रही वायु सेनाओं के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रक्रियाओं को
साझा करना है.
0 टिप्पणियाँ