| file photo |
छत्तीसगढ़ : बीजापुर जिले में
महिला नक्सली ढेर सुरक्षाबलों के
साथ
हुई मुठभेड़ में
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ - बीजापुर जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि नैमेद थाना क्षेत्र के जबेली गांव के पास जंगल में रविवार सुबह करीब छह बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था। सुंदरराज के मुताबिक, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)सीआरपीएफके जवानों ने शनिवार रात राजधानी रायपुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर हो गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि नैमेद थाना क्षेत्र के जबेली गांव के पास जंगल में रविवार सुबह करीब छह बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब विभिन्न सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल नक्सल विरोधी अभियान पर निकला था।
सुंदरराज के मुताबिक, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) DRG और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) CRPF के जवानों ने शनिवार रात राजधानी रायपुर
से 450 किलोमीटर दूर जबेली, दुर्धा और मोसला गांवों में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया था।
बताया कि रविवार सुबह सुरक्षाबलों का गश्ती दल और हथियारबंद नक्सली
आमने-सामने आ गए, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
सुंदरराज के अनुसार, गोलीबारी बंद होने के बाद मौके से दो
महिला नक्सलियों के शव, 12 बोर की एक बंदूक, 9MM की एक पिस्तौल, कॉर्डेक्स वायर विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए इलाके में और सुरक्षाबल भेजे दिए गए हैं तथा तलाशी अभियान अभी जारी
है।
0 टिप्पणियाँ