रूसी हमले के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव बढ़े भारत में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य

BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS


 










यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव बढ़े भारत में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य

पेट्रोल-डीजल के मूल्य सुबह छह बजे रोज तय होते हैं 






यूक्रेन पर रूस की सैन्य कार्रवाई शुरू होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम 100 डालर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। हालांकि क्रूड आयल की कीमतों में उछाल के बाद भी भारत में पेट्रोल और डीजल के मूल्य 4 नवंबर, 2021 से लगातार स्थिर हैं। भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानि रविवार, 27 फरवरी को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है, इसलिए आज भी आम उपभोक्ताओं को राहत है। 




इंडियन ऑयल कार्पोरेशन (IOCL) ने आज भी झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल 98.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.56 रुपये प्रति लीटर मूल्य बरकरार रखा है। आपको याद दिला दें कि 4 नवंबर, 2021 से केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में क्रमश: 05 और 10 रुपये की कटौती के बाद से तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं। इसके चलते आज भी आम लोगों को राहत है।




झारखंड में गरीबी रेखा के नीचे बसर करने वाले लोगों को 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस से 10 लीटर पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपये की सब्सिडी देने की योजना भी लागू हो गई है। हालांकि कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर ही चल रहे हैं।

 





भारत में चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के मूल्य

 

जानकार कहते है कि भले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 100 डालर प्रति बैरल पार करने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल के मूल्य 116वें दिन भी स्थिर हैं। लेकिन यह स्थिरता अब ज्यादा दिन तक रहने वाली नहीं है। आगामी 7 मार्च तक उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हो रहे चुनाव संपन्न हो जाएंगे। माना जा रहा है कि उसके बाद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें ऊंची छलांग लगा सकती हैं।

 


 पेट्रोल-डीजल के मूल्य सुबह छह बजे रोज तय होते हैं

आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के मूल्य हर रोज सुबह छह बजे तय होते हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य प्रतिदिन तय किए जाते हैं। इंडियन आयल के अलावा भारत पेट्रोलियम एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर रोज सुबह छह बजे विभिन्न शहरों के पेट्रोल-डीजल के मूल्य तय कर जारी करते हैं।

 

 



एसएमएस के जरिए जानें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल का रेट

 

आप अब सिर्फ एक एसएमएस के जरिए भी प्रतिदिन अपने शहर में नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल का रेट जान सकते हैं। इंडियन ऑयल ( आइओसीएल  IOCL ) के ग्राहकों को RSP आरएसपी कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर एसएमएस करना होगा। आपके शहर का आरएसपी कोड आपको आइओसीएल के आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा।

 

 


इस प्रकार भेजें एसएमएस

अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में आरएसपी टाइप कर स्पेस दें और उसके बाद कोड टाइप कर मैसेज उपरोक्त नंबर पर भेज दें। मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट प्राप्त हो जाएगा।

 


                                 







 BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ