I am not afraid of PM Modi's ED-CBI': Rahul Gandhi's taunt, said - PM's arrogance seems ridiculous./मैं पीएम मोदी की ईडी-सीबीआई से नहीं डरता': राहुल गांधी का तंज, बोले- हास्यास्पद लगता है प्रधानमंत्री का घमंड/NEWS UPDATE


  R BHARAT PLUS NEWS PAR HINDI NEWS ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह


राहुल का तंज,बोले - हास्यास्पद लगता है प्रधानमंत्री का घमंड -मैं प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी की ईडी-सीबीआई से नहीं डरता'/news 

 

राहुल गांधी ने कहा,प्रधानमंत्री सोचते हैं कि सबको उनसे डर लगता है, मुझे उनसे डर नहीं लगता उनके अहंकार को देखकर हंसी आती है।


 

रिद्वार:- के मंगलौर में कांग्रेस उम्मीदवार काजी निजामुद्दीन के लिए एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने गुरुवार को जबरदस्त तंज कसे। उन्होंने प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि राहुल सुनते नहीं हैं राहुल ने कहा, इस लाइन का मतलब आपको मैं बताता हूं। इसका मतलब है कि राहुल पर ईडी और सीबीआई का दबाव नहीं चलता, यह मेरी नहीं सुनता। इस पर मैं जितना भी दबाव डाल दूं,यह पीछे नहीं हटता।’’





राहुल ने कहा, प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी सोचते हैं कि सबको उनसे डर लगता है, लेकिन मुझे उनसे डर नहीं लगता  उनके अहंकार को देखकर मुझे हंसी आती है। देश को अरबपतियों और गरीबों के दो हिस्सों में बांट कर 'दो हिंदुस्तान' बनाने के अपने आरोप को दोहराते हुए राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने नोटबंदी और गलत जीएसटी जैसे फैसलों को लागू कर छोटे व्यापारियों, दुकानदारों, किसानों और मजदूरों को बर्बाद कर दिया।


उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या नोटबंदी से देश में काला धन समाप्त हो गया  राहुल ने कहा,यह कालाधन सफेद हो गया और भाजपा को मिल गया राहुल  ने कहा कि BJP सरकार की गलत नीतियों के कारण उत्तराखंड सहित पूरा देश बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि देश को रोजगार अरबपति नहीं बल्कि छोटे व्यापारी, दुकानदार और किसान देते हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने बर्बाद कर दिया।

 


ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह


उन्होंने दावा किया कि संप्रग सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड लोगों को गरीबी से निकाला था लेकिन BJP सरकार ने पिछले सात सालों में 25 करोड लोगों को दोबारा गरीबी में धकेल दिया। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री गरीबों की जेब से धन निकालकर चंद अरबपतियों को फायदा पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा,आज के हिंदुस्तान में 100 लोगों के पास उतना धन है जितना देश की 50 प्रतिशत आबादी के पास है

ये भी पढ़े.......

लखीमपुर खीरी कांड:-उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में पिछले साल प्रदर्शन कर रहे किसानों की हत्या के मुख्य आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज जमानत दे दी/indian news

राहुल ने कोरोना महामारी से निपटने में विफल रहने का भी आरोप लगाया और कहा कि जहां दूसरे देशों ने अपने नागरिकों से इससे सावधान रहने को कहा जबकि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से थाली बजाने और मोबाइल फोन की रोशनी जलाने को कहा। उन्होंने कहा,जब आपके माता-पिता और बच्चों को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की जरूरत थी तो आपकी सरकार कहां थी

राहुल ने यह भी आरोप लगाया कि कोरोना महामारी के समय केंद्र सरकार ने मजदूरों को सड़कों पर बेसहारा छोड़ दिया जबकि कांग्रेस द्वारा उनके लिए की गयी बसों की व्यवस्था को भी भाजपा की सरकारों ने लेने से मना कर दिया  राहुल ने कहा कि केंद्र सरकार ने हर साल 2 करोड युवाओं को रोजगार का वादा किया था लेकिन उसने उनका भी रोजगार छीन लिया, जिनके पास रोजगार था।

PM मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बल्कि 'राजा' बताते हुए कांग्रेस नेता ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि वह यह सोचते हैं कि पिछले 70 साल में किसी ने कोई काम नहीं किया और केवल उनके आने के बाद से ही देश जागा है। उन्होंने जनता से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह उनकी अपनी सरकार होगी जहां हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा

इस संबंध में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी का उदाहरण दिया और कहा, जब आप पेट्रोप पंप पर जाते हो, आपकी जेब में से पैसा निकलता है और सीधा हिंदुस्तान के दो-तीन अरबपतियों में डायरेक्ट ट्रांसफर हो जाता है।’’

राहुल ने उत्तराखंड में पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदलने का मुद्दा भी उठाया


राहुल ने उत्तराखंड में पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदलने का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि उनके 'भ्रष्ट और चोर' होने के कारण उन्हें हटाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा में चोरों की लाइन लगी हुई है और एक के बाद एक नया मुख्यमंत्री लाकर उसे चोरी का मौका दिया गया।’’

राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने समाज के हर वर्ग से बातचीत कर अपना घोषणापत्र 'चारधाम, चारकाम' बनाया है जिसके तहत रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से ज्यादा होने देने, चार लाख युवाओं को रोजगार देने, हर साल पांच लाख गरीब परिवारों को सालाना 50 हजार रुपये देने और घर-घर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का वादा किया गया है। 






ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह

  R BHARAT PLUS NEWS PAR HINDI NEWS ये जगह आप के विज्ञापनों के लिए खाली ह news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ