उत्तर प्रदेश - विधानसभा चुनाव चौथा चरण मतदान-लखीमपुर में ईवीएम में साइकिल के बटन पर डाला फेवी क्विकरुका रहा मतदान NEWS UPDATE

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

 





उत्तर प्रदेश चुनाव चरण 

4 समाचार अद्यतन: लखीमपुर में ईवीएम में साइकिल के बटन पर डाला फेवी क्विक एक घंटे रुका रहा मतदान


लखीमपुर में ईवीएम के बटन पर फेवीक्विक डालने का आरोप, बदली गई मशीन

 



11:28 AM, 23-FEB-2022

कई जगह ईवीएम मशीन खराब

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बांदा जिले की विधानसभा नरैनी-234, बूथ संख्या 60 पर ईवीएम मशीन खराब हुई है। लखीमपुर खीरी जिले की निघासन विधानसभा-138 के बूथ संख्या 226 पर ईवीएम बार-बार खराब हो रही है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले। 









 

11:24 AM, 23-FEB-2022

बीमार मुन्नी देवी ने डाला वोट  

लखनऊ में मलिहाबाद के एक बूथ पर बीमार मुन्नी देवी वोट डालने पहुंची। डॉक्टरों ने उनको ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर किया है। लेकिन उन्होंने भर्ती होने से पहले वोट डाला।



11:22 AM, 23-FEB-2022

सपा का आरोप-मतदान केंद्र से भगाए जा रहे मतदाता

समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीलीभीत जिले की 127 पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 335 पर मतदाताओं को यह कहकर मतदान केंद्र से भगाया जा रहा है कि उनका वोट पड़ गया है। चुनाव आयोग संज्ञान ले सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें। वहीं, फतेहपुर जिले की विधानसभा बिंदकी-239 के बूथ संख्या 193, 194 पर बीएलओ की लापरवाही के कारण पहले पर्ची नहीं दी गई और अब पर्ची देने के बाद मतदाताओं को वोट नहीं करने दिया जा रहा है चुनाव आयोग और जिला प्रशासन शीघ्र संज्ञान लें।




2.1 3 करोड़ मतदाता

चौथे चरण के दौरान 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रही है इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 2.1 3 करोड़ है, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 1.14 करोड़, महिला मतदाताओं की संख्या 99.30 है। वही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 966 है।



624 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

वही इस चरण में सभी राजनीतिक दलों की ओर से उतारे गए उम्मीदवारों की संख्या 624 है। जिसमें 91 महिला प्रत्याशी भी शामिल है।




2017 में क्या रहा जीत का आंकड़ा

2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो इन 59 विधानसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 51 सीटें प्राप्त हुई थी वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 4 और बसपा कांग्रेस प्रत्याशियों को दो-दो सीट पर जीत हासिल की थी।




 उत्तर प्रदेश - विधानसभा चुनाव चौथा चरण मतदान
इन सीटों पर हो रहा है चुनाव

 

चौथे चरण के मतदान में 9 जिलों की 59 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा। जिसमें पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर (अ.जा.), बीसलपुर, पलिया, निघासन, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर (अ.जा.), धौरहरा, लखीमपुर, कस्ता (अ.जा.) मोहम्मदी. महोली, सीतापुर, मोहान (अ.जा.), उन्नाव, भगवंत नगर, पुरवा, मलिहाबाद (अ.जा.), हरगांव (अ.जा.), लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली (अ.जा.), मिश्रिख (अ.जा.), सवायजपुर, शाहाबाद, हरदोई, गोपामऊ (अ.जा.), साण्डी, (अ.जा.), बिलग्राम-मल्लांवा, बालामऊ (अ.जा.), संडीला, बांगरमऊ, सफीपुर (अ.जा.), बक्शी का तालाब, सरोजनी नगर, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व, लखनऊ मध्य, लखनऊ 












R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ