राजस्थान: कोटा में बारात जा रही कार चंबल नदी में गिरी, दूल्हे समेत नौ लोगों की मौत NEWS UPDATE

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

 











राजस्थान: कोटा चंबल नदी में गिरी,

 बारात में जा रही कार दूल्हे समेत नौ लोगों की मौत, नदी में तैर रहा था दूल्हे का साफा /NEWS UPDATE

 

 

राजस्थान में कोटा में बारात जा रही कार के नदी में गिर जाने से दूल्हे समेत नौ लोगों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी और नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। 

 


 

कोटा के चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन जा रही थी बारात 


पुलिस से मिली जानकारी में सामने आया कि एक बारात चौथ का बरवाड़ा से उज्जैन की तरफ जा रही थी। कार के अंदर 9 लोग सवार थे। साथ में बारातियों से भरी एक बस भी चल रही थी। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि बस आगे निकल चुकी थी और कार पीछे से रास्ता भटक गई। इस दौरान कार नयापुरा चंबल नदी की छोटी पुलिया से होकर गुजर रही थी। तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया से नीचे नदी में गिर गई।






 
मृतकों में दूल्हा भी शामिल
 


पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कार के अंदर अविनाश नाम का दूल्हा भी बैठा था। यह कार उज्जैन जा रही थी। जिसमें कुछ लोग चौथ का बरवाड़ा और कुछ लोग जयपुर के शामिल थे। हालांकि पुलिस मृतकों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। वहीं मौके पर कोहराम मच गया। जिस किसी ने भी इस हादसे के बारे में सुना वह तुरंत ही कार सवार लोगों की मदद के लिए दौड़ पड़ा।



 

                       

R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

  R BHARAT PLUS R BHARAT PLUS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ