यूक्रेन ने कहा- हमारे साथ है पाकिस्तान इमरान खान फसे रूस दौरे से पहले
करीब 23 सालों के बाद पाकिस्तान के PM इमरान खान रूस के दौरे पर जाने वाले हैं। इस दौरे के जरिए वह पाकिस्तान और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। लेकिन इमरान के दौरे से पहले कुछ ऐसा हो गया है जिसके कारण एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि इमरान खान का मॉस्को दौरा बहुत सार्थक नहीं रह सकता है।
पाकिस्तान ने यूक्रेन की संप्रभुता का समर्थन किया
यूक्रेन की प्रथम उप विदेश मंत्री एमिन डेजेपर ने एक ट्वीट कर कहा है कि यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करता पकिस्तान है ।
एमिन ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का समर्थन करने के लिए पाकिस्तान का आभार व्यक्त किया है। यूक्रेन में पाकिस्तान के राजदूत रिटायर्ड मेजर जनरल नोएल इजराइल खोख ने यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए समर्थन दिया
इमरान खान मॉस्को जा रहे पुतिन ने मिलने
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इमरान खान इसी हफ्ते रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने मॉस्को पहुंच रहे हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता ऊर्जा सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही अफगानिस्तान के हालात पर भी चर्चा की जाएगी।
मास्को यात्रा ऐसे वक्त में हो रही है पाकिस्तान PM इमरान खान की जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में दो अलग-अलग क्षेत्रों को आजाद देश के तौर पर मान्यता दी है। पुतिन की घोषणा के बाद अमेरिका और यूरोपीय देशों की निंदा की और नए प्रतिबंध लगाने की बात कही है।
पाकिस्तान देख रहा रूस की ओर अमेरिका से खराब हुए
संबंध
दशकों से रूस और पाकिस्तान के बीच संबंध ठंडे रहे हैं क्योंकि शीत युद्ध के दौरान पाकिस्तान अमेरिका के पाले में रहा था। अमेरिका ने पाकिस्तान को गैर-नाटो सहयोगी का दर्जा दिया था। अफगानिस्तान सहित कई मसलों को लेकर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब होते जा रहे हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान अब चीन के बाद रूस की ओर देख रहा है।
0 टिप्पणियाँ