यूक्रेन संकट: अमेरिका ने बताया लड़ाई की शुरुआत पहली बार रूस की हरकत को 'आक्रमण' माना
v
व्हाइट हाउस ने पूर्वी यूक्रेन में रूसी सैनिकों की तैनाती का जिक्र करते हुए रूस के इस कदम को अब 'आक्रमण'
करार दिया है अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा,
हमारा मानना है कि यह आक्रमण की शुरुआत है।
सेना संभावित मानवीय और सीमा सुरक्षा अभियानों की तैयारी के लिए यूक्रेन की सीमा के पास सैनिकों को तैनात करेगी। हंगरी के रक्षा मंत्री टिबोर बेंको ने कहा कि प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने सेना को देश की पूर्वी सीमा पर तैनात करने का आदेश दिया।
वहीं, सीरिया के विदेश मंत्री फैसल मिकदाद ने रूस की यात्रा के दौरान कहा हम लंबे समय से इन क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि ये मौजूदा स्थितियां इस सहयोग को बढ़ाने में मदद करेंगी। उन्होंने पूर्वी यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों की स्वतंत्रता को रूस द्वारा मान्यता दिये जाने की प्रशंसा करते हुए इसे ‘विश्व शांति की रक्षा की दिशा में एक कदम बताया है।
तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का सम्मान करने का आह्वान किया है। कहा,
पूर्वी यूक्रेन में दो अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देने का रूस का निर्णय स्वीकार नहीं किया जा सकता।
0 टिप्पणियाँ