रूस यूक्रेन समाचार : भारतीयों के लिए बड़ा अलर्ट, हर हाल में आज ही यूक्रेन की राजधानी कीव छोड़ने का निर्देश

BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

 















                                                                 



रूस यूक्रेन समाचार : भारतीयों के लिए

 बड़ा अलर्ट, हर हाल में आज ही यूक्रेन की राजधानी कीव छोड़ने का निर्देश

 

ADS


 

रूस यूक्रेन समाचार  रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 84 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया। 

 



 



अपडेट

12:11 PM, 01-MAR-2022

भारतीय नागरिक  कीव तुरंत छोड़ें दूतावास

यूक्रेन की राजधानी कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि सभी भारतीय आज ही यूक्रेन की राजधानी को हर हाल में छोड़ दें। वे कीव से निकलने के लिए ट्रेन, बस या किसी भी चीज का सहारा लें। 

 

 



 

11:44 AM, 01-MAR-2022

भारतीय वायु सेना यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाएगी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन गंगा में अब वायु सेना भी मदद करेगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायु सेना से भी इस अभियान में जुड़ने के लिए कहा है। इसके तहत वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं


 


 

 

10:59 AM, 01-MAR-2022

राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात का उद्देश्य राष्ट्रपति को यूक्रेन संकट से संबंधित सभी मुद्दों की जानकारी देना था। 


 

 

09:57 AM, 01-MAR-2022

70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की धमाके में मौत

रूस ने यूक्रेन पर हमले और भी तेज कर दिए हैं। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन के ओख्तिरका शहर में रूसी सेना की ओर से जोरदार हमला किया गया है। इस हमले में यूक्रेन के सैन्य बेस को निशाना बनाया गया है, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों की मौत की खबर है। 


 

 

09:23 AM, 01-MAR-2022

यू्क्रेन में पांच दिनों में भारी तबाही

रूस-यूक्रेन के बीच पिछले पांच दिनों से जंग छिड़ी हुई है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, पिछले पांच दिनों में रूस ने यूक्रेन में 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने कहा कि रूसी मिसाइलों, प्लेन और हेलीकॉप्टर के लिए नो फ्लाई जोन पर विचार करने का वक्त आ गया है। 


 

08:15 AM, 01-MAR-2022

भारत  पहुंची सातवीं फ्लाइट

ऑपरेशन गंगा के तहत, यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट भी भारत पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट रोमानिया से मुंबई पहुंची। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों का स्वागत किया। 




08:05 AM, 01-MAR-2022

आईएसएस बनाने की तैयारी में नासा रूस की मदद के बिना

अंतरिक्ष में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन स्थापित करने के लिए नासा अब अकेले अपने अभियान को बढ़ाने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, रूस की मदद के बिना आईएसएस स्थापित करने के लिए नासा की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। दरअसल, पिछले दिनों अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के बाद रूसी स्पेस एजेंसी ने आईएसएस पर सहयोग रोकने की चेतावनी दी थी।  



07:45 AM, 01-MAR-2022

लंबा सैन्य काफिला बढ़ रहा कीव की तरफ

सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर करीब 64 किलोमीटर लंबा सैन्य काफिला बढ़ता हुआ दिखाई दिया है। इस काफिले में सेना के ट्रक, बख्तरबंद वाहन, टैंक व सैनिक शामिल हैं। इससे पहले जारी हुई तस्वीरों में काफिले की लंबाई 27 किमी बताई गई थी। गौरतलब है कि, एक दिन पहले रूसी सेना ने आम नागरिकों से कीव छोड़ने को भी कहा था। 





07:28 AM, 01-MAR-2022

रूस यूक्रेन समाचार : कीव में भारतीयों के लिए बड़ा अलर्ट, हर हाल में आज ही यूक्रेन की राजधानी छोड़ने का निर्देश

यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट कराए जाने को लेकर वोटिंग हुई। इस वोटिंग में डिबेट के पक्ष में 29 देश रहे। वहीं भारत समेत 13 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। डिबेट के विपक्ष में पांच वोट पड़े। 

 













BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ