में रूस यूक्रेन वार्ता: आखिर यूक्रेन राजी हुआ बातचीत को / रूस के प्रस्ताव के बाद बेलारूस बॉर्डर पर होगी चर्चा

BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

 






ads

में रूस यूक्रेन वार्ता: आखिर यूक्रेन राजी हुआ बातचीत को / रूस के प्रस्ताव के बाद बेलारूस बॉर्डर पर होगी चर्चा

 
ads



बेलारूस में रूस यूक्रेन वार्ता: रूस जारी जंग के बीच यूक्रेन बातचीत से इसका हल निकालने के लिए तैयार हो गया है. अब दोनों देश के प्रतिनिधिमंडल बेलारूस की सीमा पर बातचीत करेंगे.


ads




कीवः रूस के सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव के पास पहुंच गए हैं. ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने पुष्टि की है कि एक प्रतिनिधिमंडल रूसी अधिकारियों से मुलाकात करेगा. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय ने टेलीग्राम ऐप पर कहा कि दोनों पक्ष बेलारूस की सीमा पर एक अनिर्दिष्ट स्थान पर मुलाकात करेंगे. राष्ट्रपति कार्यालय ने बैठक का कोई निर्धारित समय नहीं बताया. रूस ने रविवार को घोषणा की कि उसका एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए बेलारूस रवाना हो गया है, जिसके कुछ घंटे बाद यूक्रेन की ओर से यह प्रतिक्रिया आई है

 

ads



ADS





 

यूक्रेन ने पहले बातचीत का प्रस्ताव खारिज कर दिया था

यूक्रेन के अधिकारियों ने पहले इस प्रस्ताव को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वार्ता बेलारूस के बजाय कहीं और होनी चाहिए क्योंकि रूस ने बेलारूस में भारी संख्या में सैनिकों को तैनात कर रखा है. इससे पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी परमाणु प्रतिरोधी बलों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया. उन्होंने नाटो में शामिल देशों के 'आक्रामक बयानों' के जवाब में यह आदेश दिया है.

ads



ads



ads




अजीब शर्त पुतिन ने रख दी थी

यूक्रेन से बातचीत को तैयार हो चुके रूसी राष्ट्रपति ने कल शनिवार को एक ऐसी शर्त रख दी थी जिससे पूरी दुनिया में हलच मच गई थी. पुतिन ने कहा था कि अगर जंग रोकनी है और बातचीत की टेबल पर आना है तो यूक्रेन की मौजूदा सरकार को हटाया जाए और सेना को अपने हाथ में कमान लेनी होगी. पुतिन ने कहा था कि हम यूक्रेन में आतंकियों से लड़ रहे हैं. उन्होंने यूक्रेन की सरकार को ड्रग्स के आदी और नाजी समर्थक करार दिया था. उन्होंने सेना से अपील करते हुए कहा था कि मौजूदा सरकार को हटाकर आर्मी को देश की कमान संभालनी चाहिए. 

 


 

 

 


BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ