उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल अपडेट एग्जिट पोल में सपा की हार पर क्या बोले अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव जानें



                                                

उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल अपडेट  एग्जिट पोल में सपा की हार पर क्या बोले अखिलेश के चाचा शिवपाल  यादव जानें

उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल लाइव अपडेट : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम कई न्यूज चैनल्स पर अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आए। लगभग सभी एग्जिट पोल्स का दावा है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है तो सपा को एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ेगा। इस बार सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़े प्रगितशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अब एग्जिट पोल्स को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

शिवपाल यादव ने मंगलवार सुबह एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए इन्हें भ्रामक और अविश्वसनीय बताया।

उन्होंने भरोसा जताया कि सपा गठबंधन पूर्ण बहुत से सरकार बनाने जा रहा है। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए ट्वीट किया एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी भ्रामक और अविश्वसनीय है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा रहा है।

निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें। इससे पहले सपा सांसद रामगोपाल यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी एग्जिट पोल्स के दावों को खारिज करते हुए विश्वास जताया है कि यूपी में सपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी। दोनों ही नेताओं ने टीवी के एग्जिट पोल की बजाय मतगणना पर ध्यान देने और सतर्कता बरतने की अपील की है।ओपी राजभर ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेशसपा+सुभासपा गठबंधन आ रही है। टेलीविजन पर ध्यान न देंजब तक गिनवाई नहींतब तक ढिलाई नहीं EVM मशीन पर रहे हमेशा ध्यान 2017 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर योगी सरकार में मंत्री रहे राजभर बाद में बगावत करके सपा गठबंधन में शामिल हो गए।

रामगोपाल यादव ने भी एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए कार्यकर्ताओं से मतगणना में सावधानी बरतने को कहा है।

अखिलेश यादव के चाचा और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, 'एग्जिट पोल्स मॉनिटर्ड हैं। समाजवादी गठबंधन 300+ सीटें जीत रहा है। उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें।


एग्जिट पोल के अनुसार दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वर्ष 2012 में यही स्थिति थी और उस दौरान कांग्रेस को 32 और भाजपा को31 सीट मिली थी।

एक सीट की बढ़त पर कांग्रेस ने निर्दलीयों को जुटाकर बाजी मार ली थी।लेकिन इस बार भाजपा भी पूरी तरह से अलर्ट है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी के सभी शीर्ष आज रणनीति तय करेंगे। जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस 42 से 48 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत पा रही है। 10 तारीख को तस्वीर साफ हो जाएगी।


 
  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ