मतगणना की तैयारियों की बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और आब्जर्वर बीवी पाटिल आज सुबह देहरादून पहुंच गए। बाकी नेताओं के सुबह दस बजे तक दून पहुंचने की उम्मीद है

 








                                                                                  

कांग्रेस के दिग्गज पहुंचे देहरादून, सरकार बनाने का तलाशेंगे फार्मूला

 

मतगणना की तैयारियों की बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और आब्जर्वर बीवी पाटिल आज सुबह देहरादून पहुंच गए। बाकी नेताओं के सुबह दस बजे तक दून पहुंचने की उम्मीद है


ads

विधानसभा चुनाव 2022:मतगणना की तैयारियों की बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और आब्जर्वर बीवी पाटिल आज सुबह देहरादून पहुंच गए। बाकी नेताओं के सुबह दस बजे तक दून पहुंचने की उम्मीद है।



ads

 

 कांग्रेस के शीर्ष नेता आज प्रदेश के नेताओं के साथ बैठकर मतगणना और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा करेंगे।विभिन्न एग्जिट पोल के नतीजों के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों ही टेंशन में हैं।

 

ads


एग्जिट पोल के अनुसार दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वर्ष 2012 में यही स्थिति थी और उस दौरान कांग्रेस को 32 और भाजपा को31 सीट मिली थी।

 

                                               


 एक सीट की बढ़त पर कांग्रेस ने निर्दलीयों को जुटाकर बाजी मार ली थी।लेकिन इस बार भाजपा भी पूरी तरह से अलर्ट है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि पार्टी के सभी शीर्ष आज रणनीति तय करेंगे। जोशी ने दावा किया कि कांग्रेस 42 से 48 सीटों पर जीत के साथ स्पष्ट बहुमत पा रही है। 10 तारीख को तस्वीर साफ हो जाएगी।


 





 





 

  BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ