केजरीवाल सरकार द्वारा किसानों की मांगों को पूरा करने से इनकार करने के खिलाफ दिल्ली भाजपा का किसानों के साथ प्रचंड प्रदर्शन।


केजरीवाल सरकार की किसान एवं ग्रामीण विरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास के बाहर उमड़ा जन सैलाब! दिल्ली के किसानों और ग्रामीणों में दिखा भारी आक्रोश! 

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा 40 दिन से कर रहा है आंदोलन केजरीवाल सरकार द्वारा किसानों की मांगों को पूरा करने से इनकार करने के खिलाफ दिल्ली भाजपा का किसानों के साथ प्रचंड प्रदर्शन।





केजरीवाल सरकार की किसान एवं ग्रामीण विरोधी नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री निवास के बाहर उमड़ा जन सैलाब दिल्ली के किसानों और ग्रामीणों में दिखा भारी आक्रोश! प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा 40 दिन से कर रहा है आंदोलन 


दिल्ली के किसानों के मुद्दे पर बीजेपी ने दिल्ली सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है. प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पिछले 40 दिनों से मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने का समर्थन करने के लिए राज्य भाजपा के अधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।


प्रदेश भाजपा ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली के किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस दौरान पालम 360 खाप महापंचायत गांव के किसान भी शरीक होंगे। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष विनोद सेहरावत ने बताया कि पिछले 40 दिन से धरने पर बैठने के बाद भी मुख्यमंत्री न ही बात करने को तैयार हुए और न ही दिल्ली सरकार का कोई पदाधिकारी किसानों से मिलने आया। किसानों का धैर्य अब टूट चुका है। इसलिए रविवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।










इंटरनेट वे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार

 पत्रकार वे लेखक जितेंद्र सोनी 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ