यूक्रेन रूस युद्ध अपडेट: यूक्रेन से लोगों को निकालेंगे C-17 विमान वायुसेना भी होगी ऑपरेशन गंगा में शामिल

this is the place for your ad this is the place for your ad

  this is the place for your ad

 



file



यूक्रेन रूस युद्ध अपडेट:
यूक्रेन से लोगों को निकालेंगे C-17 विमान वायुसेना भी होगी

ऑपरेशन गंगा में शामिल

 

सभी मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करने को कहा गया था।







यूक्रेन रूस युद्ध अपडेट: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश वापस लाने का अभियान तेज करते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गंगा' में वायुसेना को भी जुड़ने का आदेश दिया।

 



ADS



 

वायु सेना के हवाई जहाज़ों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी।


 

भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत अब तक भारतीय विमान 1.500 के करीब लोगों को यूक्रेन से भारत ला चुके हैं।


 

हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया समेत 5 देशों के रास्ते भारत सरकार अपने नागरिकों को स्वदेश लाने का काम कर रही है। अब तक 6 फ्लाइट भारतीयों को लेकर आ चुकी हैं। इस अभियान को और तेज करने के मकसद से ही केंद्र सरकार ने वायुसेना को भी इसमें शामिल करने का फैसला लिया है।




 

 सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए लोगों को भारत लाया जाएगा। इससे पहले सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और किरेन रिजिजू को इस अभियान में शामिल होने को कहा था।




 

यूक्रेन ने जारी की एडवाइजरी, कीव से तुरंत बाहर निकल जाएं भारतीय

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का जो अभियान भारत सरकार ने शुरू किया है, उसे 'ऑपरेशन गंगा' का नाम दिया गया है। अब तक इस अभियान के तहत 1,500 के करीब भारतीयों को स्वदेश लाया जा चुका है। अब तक करीब 10,000 भारतीय स्वदेश लौट आए हैं। भारत सरकार की ओर से कंट्रोल सेंटर भी तैयार किए गए हैं, जो यूक्रेन से लौटने की कोशिश में जुटे भारतीयों की मदद करेगी। इस बीच यूक्रेन सरकार ने भारतीयों के लिए अलग से एडवाइजरी जारी की गई है और उन्हें तुरंत राजधानी कीव छोड़ने को कहा गया है। भारतीय दूतावास ने भी लोगों से कहा है कि जैसे भी हो, वे लोग कीव शहर से बाहर निकल जाएं।

 


 

 

BREAKING NEWS BREAKING NEWS

  R BHARAT PLUS BREAKING NEWS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ