| file |
पुतिन का तरीका खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना परमाणु फोर्स अलर्ट पर बोले NATO चीफ

ADS
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। रूसी मीडिया का
यूक्रेन की ओर से रासायनिक हथियारों के प्रयोग करने के आरोपों और अब रूसी
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट पर रखने का आदेश दिया
गया है।
| ADS |
| file |
यूक्रेन में चल रहे
मानवीय संकट के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट पर रहने
का आदेश दिया है। पुतिन के आदेश पर सभी पश्चिमी देश सकते में है। नाटो चीफ ने अपने
बयान में कहा कि रूस का परमाणु फोर्स अलर्ट पर रखना उनका खतरनाक तरीका है। ये
पुतिन का खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना तरीका है। वहीं, इस मामले में
अमेरिका की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है। व्हाइट हाउस ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि पुतिन अपने कदमों से खतरनाक स्थिति पैदा कर रहे हैं। परमाणु फोर्स को अलर्ट पर रखना उनके खतरनाक तरीके को दिखाता है।
गौरतलब है कि रूस के हमले
के बाद से यूक्रेन में अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हैं। ऐसे में अब अमेरिका ने मानवीय जरूरत और
पीड़ितों की सहायता के लिए 54 मिलियन डॉलर यूक्रेन को देने का फैसला किया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री ने
इसकी जानदारी देते हुए कहा कि अमेरिका यूक्रेन के लोगों को करीब 54 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त
मानवीय सहायता मुहैया करा रहा है। यह सहायता मानवीय संगठनों को यूक्रेन के
नागरिकों को पहले से ही ज़रूरतमंद और रूस के अकारण और अनुचित हमले से प्रभावित
लोगों की मदद के लिए दिया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ