उत्तर प्रदेश समाचार : यूपी रोडवेज ने बढ़ते टोल टैक्स के कारण अपनी बसों में किराए की वृद्धि कर दी झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाली बसों का किराया 11 रुपये बढ़ाया


उत्तर प्रदेश समाचार :  यूपी रोडवेज ने बढ़ते टोल टैक्स के कारण अपनी बसों में किराए की वृद्धि

कर दी झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाली बसों का किराया 11 रुपये बढ़ाया लगातार

बढ़ती महंगाई और अब टोल टैक्स  मैं भी बढ़ोतरी और पहले से  महंगे हुए पेट्रोल और डीजल

की कीमतों से परेशान रोडवेज भी कोई तोड़ नहीं निकाल सके और उसने किराए में बढ़ोतरी

कर दी अब रोडवेज की बस में सफर करना हो सकता है महंगा रोडवेज दे झांसी से कानपुर

और लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसों में विभाग ने ₹11 के करीब किराया बढ़ा दिया है।



रोडवेज ने टोल टैक्स भरने के बाद पिछले 1 सप्ताह में दो बार रोडवेज किराए में बढ़ोतरी की हऔर अब झांसी से कानपुर और लखनऊ जाने वाली रोडवेज की बसों में सफर करने वाले



यात्रयों की जेबपर अब बढ़े हुए किराए का बोझ भी पड़ेगा यह किराया झांसी से कानपुर और

लखनऊ जाने वाली बसों में ₹11 अधिक देना होगा इससे रोजाना सफर करने वाले तकरीबन

25 हजार के करीब यात्री प्रभावित होंगे

झांसी डिपो के रोडवेज प्रबंधन ने एक सप्ताह में दो बार झांसी से कानपुर जाने वाले यात्रियों का

किराया बढ़ा दिया है। पहले झांसी से कानपुर जाने वाले यात्रियों का किराया 301 से बढ़ाकर

307रु किया गया और अब 307 से 312 रु किराया कर दिया गया है। इससे अब रोडवेज की

बसों में यात्रियों को इन रूट पर यात्रा करने के लिए11 रुपये अतिरिक्त किराया देना  होगा।



वहीं, निजी बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रभारी गौरी शंकर का कहना है कि डीजल और टोल

टैक्स बढ़ने से निजी बस संचालकों के मालिकों को घाटा हो रहा है। सभी ने परिवहन विभाग

को पत्र लिखकर किराया बढ़ाए जाने की मांग की है। यदि मांग पूरी हो जाएगी, तो पहले की

तुलना में दस रुपये किराया बढ़ जाएगा। जो झांसी से मऊरानीपुर का 80 की जगह 90, गरौठा

का 100 से 110, छतरपुर का 170 से 180 और महोबा का 200 से 210 ललितपुर का 90 से

100 रुपये किराया बढ़ जाएगा।


एक सप्ताह पहले , पहले , अब,


झांसी से सेमरी 55 , 55 , 60

झांसी से कालपी 197 201 206

झांसी से उरई 150 152 157

झांसी से कानपुर 301 307 312

झांसी से उन्नाव 337 343 348

झांसी से नवाबगंज 358 364 369

झांसी से लखनऊ 406 416 421

झांसी से ललितपुर 90 92 94

टोल टैक्स बढ़ने के कारण रोडवेज की बसों में किराया बढ़ाया गया है। झांसी डिपो से चलने

वाली सभी रोडवेज की बसों में प्रति टोल टैक्स के अनुसार किराया बढ़ाया जा चुका है। - प्रियमश्रीवास्तव , एआरएम


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ