बीएसएससी तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022: तीसरी स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन आज से

  

बीएसएससी भर्ती 2022 : 2187 पदों पर होगी इस परीक्षा परीक्षा से भर्तीअगर आप करना चाहते हैं आवेदन इस भर्ती के लिए तो बीएसएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर के श्रेणी के अनुसार रिक्त पदों की जानकारी दे सकते हैं 




बीएसएससी तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा 2022:  बिहार कर्मचारी चयन आयोग बीएसएससी ( BSSC )ने तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2022 के लिए 6 मार्च 2022 को नोटिफिकेशन जारी किया था. नोटिफिकेशन के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 14 अप्रैल 2022 से शुरू की जाएगी. ऐसे में, इच्छुक व पात्र उम्मीदवार आज से आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की लास्ट डेट 17 मई 2022 है. ऑनलाइन आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, bssc.bihar.gov.in पर लिंक एक्टिव किया जाएगा. उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे.

 

भर्ती 2187 पदों पर की जानी है 

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न पदों की कुल 2187 वैकेंसी भरी जानी हैं. जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण चेक कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में पदों और अभ्यर्थियों की कटेगरी के अनुसार वैकेंसी डिटेल्स उपलब्ध कराया गया है.  

आवेदन के लिए जरूरी मान्यता

इस भर्ती परीक्षा के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की परीक्षा पास की है. पदों के अनुसार एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की डिटेल जानने की नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं आयु न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित की गई हैआरक्षित उम्मीदवारों  के लिए आयु में छूट का प्रावधान है आयु की गणना 1 अगस्त 2021  के मुताबिक की जाएगी


ऐसी होगी चयन प्रक्रिया 


सभी  परीक्षार्थियों को इस बात का पता होना जरूरी है कि 40 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा एक से अधिक चरणों में आयोजित की जा सकती है. प्रीलिम्स एग्जाम के पैटर्न और सिलेबस की जांच नोटिफिकेशन के माध्यम से कर सकते हैं. वहीं, प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों को इसके बाद मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा. मुख्य परीक्षा के लिए अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी. और अधिक डिटेल जानकारी के लिए बीएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं



यह है ऑफिशियल वेबसाइट आप इस बटन पर क्लिक करके भी ऑफिशल वेबसाइट पर सीधे पहुंच सकते हैं



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ