राजस्थान समाचार : सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 आयोजित अभ्यार्थियों को कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश कहीं-कहीं मिली आपत्तिजनक सामग्री अभ्यार्थियों अपने साथ लाए हुए मोबाइल व सामान को रखने के लिए जगह ढूंढते दिखे अभ्यार्थी

राजस्थान प्रदेश में नए बनें नकल रोकने के कानून के बाद पहली बार हो रही है परीक्षा आज सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 आयोजित हो रही है. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. परीक्षा केंद्रों पर किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस वे अगले किसी भी तरह के गैजेट को लाने की अनुमति नहीं होगी



राजस्थान समाचार : राजस्थान में भर्ती परीक्षाओं में नकल करने वालों को रोकने के लिए एक नया एक्ट पारित हुआ इस एक्ट के पारित होने के बाद आज सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा 2021 आयोजित की गई परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी सभी परीक्षा केंद्रों पर इस तरह के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य किसी भी तरह की डिवाइस या किसी भी तरह के समान को लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी हालांकि कुछ अभ्यर्थी मोबाइल पर और गहने पहनकर परीक्षा  केंद्रों में पहुंचे इसके बाद उन्हें अपने बैग मोबाइल बदले समान को रखने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी 



सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा सिर्फ जयपुर में ही आयोजित हो रही है इसके लिए अलग-अलग सेंटर बनाए गए हैं कुल 70 पदों के लिए 6000 से ज्यादा अभ्यार्थियों ने इसमें आवेदन किया और इसकी परीक्षा दे रहे हैं परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के चलते सिर्फ जयपुर में ही इस परीक्षा का आयोजन किया गया पूरी परीक्षा के चलते प्रशासन ने सख्ती बरती नकल पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहले से ज्यादा सख्ती बरती गई परीक्षा से डेढ़ घंटा पहले अभयार्थी केंद्र पर पहुंचे गए थे



लेकिन उन्हें 9:30 बजे ही  केंद्र में एंट्री दी गई परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले हर अभयार्थी की गहन जांच हुई उन्हें मेटल डिटेक्टर से अच्छे से जांच करने के बाद ही केंद्र में जाने दिया गया हर परीक्षा केंद्र पर सख्ती करने का कारण नकल को पूरी तरह से रोकना था वही राजस्थान में नकल विरोधी कानून बनने के बाद यह पहली परीक्षा आयोजित हुई है स्टाफ एक-एक अभ्यर्थी का नाम जन्म तिथि और आवासीय पता पुष्टि करने के बाद ही उस अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में जाने दे रहे थे शक्ति का यह आलम था कि कोई भी अभ्यर्थी अगर बेल्ट घड़ी अंगूठी और टैंकर आया है तो उसे उतार लिया गया इसमें सबसे बड़ी बात यह थी कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच इस परीक्षा को करवाया गया सहायक जनसंपर्क अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा कोविड-19 गाइडलाइन के तहत ही करवाई जा रही है राजस्थान प्रदेश में कोविड-19 करने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है कोविड-19 के मरीजों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है और तमाम कोरोनावायरस की बढ़ती दर के बावजूद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से यह परीक्षा आयोजित की गई


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ